सोशल मंचों पर अकसर नीता अंबानी व रिलायंस को लेकर कई गलत व भ्रामक खबरें साझा की जाती रहीं है। इससे जुड़ी कई खबरों का अनुसंधान फैक्ट क्रेसेंडो ने पूर्व में भी किया है। हाल ही में नीता अम्बानी से सम्बंधित एक पोस्ट काफी तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नीता अंबानी अयोध्या के राम मंदिर के लिये 33 किलो सोने के तीन मुकुट दान कर रहीं हैं। वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा है,
“श्रीमती नीता अंबानी धर्मपत्नी श्री मुकेश अंबानी की तरफ से अयोध्या राम मंदिर की मुर्तियों पर लगाने के लिये 33 किलो सोने के 3 मुकुट दिये जायेंगे! जय श्री राम।”
इस पोस्ट को इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहा दावा सरासर गलत है। नीता अंबानी द्वारा इस प्रकार के दान की घोषणा नहीं की गई है।
सबसे पहले हमने वायरल हो रहे दावे को गूगल पर कीवर्ड सर्च किया व उसकी जाँच करने की कोशिश की, नतीजन हमें ऐसा कोई समाचार लेख नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो कि अयोध्या के राम मंदिर के लिए नीता अंबानी 33 किलो के तीन सोने के मुकुट दान में दे रहीं हैं। इसके बाद इस बात कि जानकारी पाने के लिए हमने “रिलायंस इंडिया” से संपर्क किया, हमें उनके “मीडिया डिपार्टमेंट” द्वारा बताया कि, “वायरल हो रही खबर सरासर गलत व भ्रामक है। नीता अंबानी या रिलायंस ऐसा कोई दान नहीं कर रहे हैं।”
इसके पश्चात हमने श्री राम जन्मभूमी तिर्थ क्षेत्र में डॉ. अनिल मिश्रा से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि, “वायरल हो रही खबर गलत है, अकसर अगर कोई इस प्रकार के दान के प्रस्ताव की घोषणा करता है तो सबसे पहले का हमें भी सूचित किया जाता है हमें उनकी तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।”
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | नीता अंबानी द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया हैं।
Title:क्या नीता अंबानी अयोध्या राम मंदिर के लिए ३३ किलो के तीन मुकुट दान कर रहीं है? जानिये सच…
Fact Check By: Rashi JainResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…