Political

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के भाषण को नेपाली संसद का बताया जा रहा है |

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में पीएम मोदी की विदेशी यात्राओं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में खर्च किए गए धन, विमुद्रीकरण और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए एक व्यक्ति को सुना जा सकता है,  इस वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि वीडियो नेपाली संसद से है व नेपाली संसद में एक संसद सदस्य को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है | 

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि

“नेपाल के सांसद में मोदीजी के चर्चे ही चर्चा अब कुछ लोग बकलोल करेंगे कि हमारे देश पर आप कुछ ना बोले सच्चाई बोली है शर्म आ रही है मुझे |”

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो पाया कि वायरल क्लिप हिमांचल प्रदेश की राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक नेगी जी द्वारा दिए गए भाषण से ली गई थी|

 जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड- वी वेरीफाई टूल के मदद से छोटे छोटे की फ्रेम्स में तोड़ व उनका गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से किया, परिणामस्वरूप हमें यह वीडियो यूट्यूब पर हिंदुस्तान लाइव के आधिकारिक अकाउंट द्वारा प्रसारित किया हुआ मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “मोदी सरकार के निजीकरण पर कांग्रेस विधायक जगत सिंह

“नेगी द्वारा हिमाचल विधान सभा में दिए गये भाषण को सुनिए |”

इस यूट्यूब वीडियो के अनुसार वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के रूप में किया गया है |

भाषण सुनने पर, १ मिनट ५७ सेकंड के टाइम स्टैम्प पर हम हिमांचल विधान सभा के स्पीकर को जगत सिंह नेगी से ‘राज्य के बजट’ पर बात करने के लिए कहते हुए सुन सकते हैं | 

वीडियो के विवरण में लिखा गया है कि, “कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने निजीकरण पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा में शानदार भाषण दिया। जगत सिंह नेगी ने सरकारी कंपनियों को बेचने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायक ने मोदी सरकार में निजीकरण का विरोध किया |”

इसके आलावा फेसबुक पर कीवर्ड सर्च के माध्यम से हमने यह भी पाया कि हिमांचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी का वही भाषण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – हिमाचल प्रदेश ने २१ मार्च, २०२१ को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था, जिसके शीर्षक के साथ लिखा था, “देश के महान और सफल प्रधानमंत्री के बारे में किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी से सुनिए |”

उपरोक्त शोध व अनुसंधान से ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो हिमांचल प्रदेश के किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी का हिमांचल प्रदेश विधान सभा में दिए हुये भाषण से क्लिप किया हुआ है व वीडियो का नेपाल की संसद व नेपाली संसद सदस्य से कोई सम्बन्ध नहीं है | 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वीडियो के साथ हो रहे दावे को गलत पाया है | वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश विधान सभा का है | वीडियो में दिख रहे शख्स हिमांचल प्रदेश के किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी है ना कि नेपाल के सांसद |

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

१. अमूल आइसक्रीम में सूअर की चर्बी इस्तेमाल होने के दावे फर्जी हैं |

२. 2016 में केलिफोर्निया के टर्लोक सीटी के एक गुरुद्वारे में हुई झडप को कनाडा व भारत से जोड़ वायरल किया जा रहा है।

३. क्या राकेश टिकैत पर गाजीपुर में लगे टेन्टों के किराये का भुगतान न करने पर उत्तरप्रदेश में एफ.आई.आर दर्ज की गई? जानिये सच…

Title:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के भाषण को नेपाली संसद का बताया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago