Natural Disaster

अर्जेंटीना में आई बाढ़ के पुराने वीडियो को बिहार में अभी आई बाढ़ का बता कर वायरल…

वीडियो में दिखाई दे रहे बाढ़ के दृश्य अर्जेंटीना की पुरानी घटना है नाकि बिहार में आई बाढ़ का वीडियो है।

इस समय बिहार प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बिहार में आई बाढ़ से वहां के हाल बेहद ही बेहाल है। कोसी नदी ने प्रचंड रूप दिखाते हुए बिहार को प्रलय में धकेल दिया है। बाढ़ के चलते कई घर नदी में समा गए हैं तो फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।  साथ ही जान माल की सुरक्षा के लिए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इस बीच बिहार में आई बाढ़ को जोड़ कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि अचानक से पानी का तेज बहाव आता है जिसमें एक पुल बह जाता है। इस बीच वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवक वहां पर वीडियो बना रहे हैं। जबकि वीडियो के साथ यूज़र्स द्वारा दिए टैग्स ने इसे बिहार की घटना बताया है।

मानसून में माँ गंगा मैया जी का विकराल रूप गंगा मैया के विकराल रूप#biharfloods#nepalflood#nitishkumar 

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि….

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से छोटे – छोटे फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। परिणाम में हमें यहीं वायरल वीडियो न्यूयोर्क पोस्ट (आर्काइव) की वेबसाइट शेयर किया हुआ मिला। इसके साथ एक रिपोर्ट थी जिसे 26 दिसंबर 2023 में प्रकाशित किया गया था। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो उत्तरी अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है। जहां बाढ़ के पानी के कारण कीचड़ की एक विशाल लहर आई और एक पुल को बहा ले गई। 

फिर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक और पोस्ट AccuWeather के वेरिफाइड एक्स हैंडल (आर्काइव) पर मिली। 27 दिसंबर 2023 में किए गए पोस्ट के अनुसार ये वीडियो अर्जेंटीना के कैटामार्का में क्रिसमस के दिन आई बाढ़ का है। इस दौरान एक पुल बह गया था और शहर पूरी तरह से अलग-थलग हो गया था।  

द फ्री प्रेस जर्नल (आर्काइव) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस घटना से संबंधित वीडियो रिपोर्ट को 28 दिसंबर 2023 में अपलोड किया गया है।  जिसमें ये बताया गया है कि यह अर्जेंटीना में आई बाढ़ का ही वीडियो है।

द वेदर चैनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसी जानकारी के साथ वायरल वीडियो अपलोडेड है जिसे 26 दिसंबर 2023 में देख सकते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि वीडियो का बिहार में अभी आई बाढ़ से जोड़ कर असम्बन्धित दावा किया गया है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो दिसंबर 2023 का है जब अर्जेंटीना में बाढ़ आई थी। उसी वीडियो को यूज़र्स द्वारा बिहार में आई बाढ़ का बता कर शेयर किया जा रहा है।

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago