False

दिल्ली में चाकू से गोदकर हुई एक युवक की हत्या की घटना को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

इस घटना में पीड़ित और आरोपी दोनों ही हिंदू है। इस घटना का मुस्लिम समुदाय से कोई संबन्ध नहीं है।

इन दिनों एक सीसीटीवी फूटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते है कि कुछ युवकों को एक लड़के को मारते हुये देख सकते है। और फिर कुछ समय बाद वह लड़का ज़मीन पर बेहोश होकर गिर जाता है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में कुछ मुस्लिमों ने 17 साल के युवक मनोज नेगी की बहन को छेड़ा था और जब मनोज ने इसका विरोध किया तो उन्होंने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “बहन से छेड़खानी का विरोध किया तो 17 साल के युवक मनोज नेगी की चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी गयी। कुछ दिन इसी इलाक़े के पास में कुछ दिन पहले नितेश जाट की भी पीट-पीट कर हत्या की थी। अरविंद केजरीवाल और दूध पिलाओ आस्तीन के सांपों को।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो 29 अक्टूबर को रिपब्लिक भारत के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली के पटेल नगर में 17 साल के युवक की उसके घर के सामने ही चाकु से गोदकर हत्या कर दी गयी। उस शख्स की बहन से छेड़छाड़ हुई थी, और उसका विरोध करने पर उसकी हत्या की गयी।  

आर्काइव लिंक

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 28 अक्टूबर की है। पीड़ित युवक कंप्यूटर की कोचिंग कर लौट रहा था। तभी उसके घर के पास की गली में दो लड़को ने उसे घेर लिया और उसकी पीठ पर चाकू चलाकर वहां से भाग गये। उसके बाद पीड़ित ने मदद मांगने के लिये फोन निकाला पर वहीं गिर गया। जब उसको अस्तपाल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सीसीटीवी फूटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उपर दिये गये न्यूज़ रिपोर्ट में कही भी ऐसा नहीं लिखा है कि आरोपी मुस्लिम समुदाय से थे। फिर हमने दिल्ली के पटेल नगर पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह से बात की। उन्होंने हमें बताया, “आरोपी और पीड़ित दोनों हिंदू समुदाय से ही थे और पड़ोसी थे। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गयी। पूरी घटना एक छोटी सी लड़ाई के रूप में शुरू हुयी थी। लेकिन फिर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पीड़ित पर वार कर दिया। इसमें दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दावा झूठा है कि दो मुस्लिम लड़कों ने एक हिंदू लड़के की हत्या कर दी, वे तीनों ही हिंदू थे।”

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस हादसे में आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय से है। इसमें मुस्लिम समुदाय का कोई संबन्ध नहीं है।

Title:दिल्ली में चाकू से गोदकर हुई एक युवक की हत्या की घटना को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

4 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

4 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago