४ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Avani Hindustani’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई है | तस्वीर में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता दिखाई दे रहे है | एक बुजुर्ग नेता राहुल गांधी के पैर छूने के लिए झुके हुए दिखाई दे रहे है | लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा |

पोस्ट के विवरण में दावा किया गया है कि,

देखिये श्री मोतीलाल जी वोहरा जिन्हे congress का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, राहुल गॉंधी जी से आशीर्वाद लेते हुए | 91 वर्षिय 49 वर्षिय से आशीर्वाद लेते हुए

इस पोस्ट व्दारा किया गया दावा स्पष्ट है | बता दें की राहुल गांधी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है | काफी मिन्नतों के बाद भी वह अपने इस्तीफे पर अडिग है और उन्होंने एक माह के अंदर नया पार्टी अध्यक्ष चुनने को कहा है | इस बीच राजनितिक हलकों में यह चर्चा है कि, पार्टी के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है | इसी जानकारी के आधार पर उपरोक्त पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, मोतीलाल वोरा को कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मनोनीत किया है और वह राहुल गांधी के पैर छू रहे है | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें –‘Avani Hindustani’ | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें यही तस्वीर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कभी बिना किसी नाम के, कभी अशोक गहलोत के नाम से तो कभी टीएस सिंहदेव के नाम से वायरल होती हुई मिली | कुछ ट्वीट और फेसबुक पोस्ट आप नीचे देख सकते है |

https://twitter.com/oldkrish/status/1130074435682095104

ARCHIVE TWEET

ARCHIVE TWEET

ARCHIVE POST

काफी छानबीन के बाद हमें यह तस्वीर ‘पत्रिका’ द्वारा १९ दिसम्बर २०१८ के प्रकाशित अख़बार के इ-पेपर में मिली | तस्वीर के कैप्शन में साफ़ लिखा है कि, सिंहदेव राहुल गांधी के पैर नहीं छू रहे, बल्कि नीचे गिरा धागा उठाने झुके थे |

ARCHIVE E-PAPER

गूगल सर्च से हमें विभिन्न फैक्ट चेक वेबसाइट द्वारा इसी फोटो की वायरल पड़ताल की ख़बरें मिली | इन ख़बरों से पता चलता है कि, वास्तव में यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांगेस नेता टीएस सिंहदेव की है | यह तस्वीर उस समय ली गई थी, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का शपथविधी हुआ था | तब भी दावा यही किया गया था कि, सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए | आप यह ख़बरें नीचे की लिंक पर पढ़ सकते है |

BOOMLIVE | ARCHIVE BOOM | QUINT | ARCHIVE QUINT

इससे तह बात स्पष्ट होती है कि, मोतीलाल वोरा के नाम से वायरल की जा रही तस्वीर असल में टीएस सिंहदेव की है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में तस्वीर के साथ किया गया दावा कि, “मोतीलाल वोरा, जिन्हे कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, राहुल गॉंधी जी से आशीर्वाद लेते हुए |” सरासर गलत है | यह तस्वीर मोतीलाल वोरा की नहीं, बल्कि टीएस सिंहदेव की है |

Avatar

Title:क्या कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा ने राहुल गांधी के पैर छुए ?

Fact Check By: R Pillai

Result: False