विधायक अनिल उपाध्याय सोशल मीडिया पर एक वो नाम है जिसे अलग अलग समयों पर अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ सुविधा अनुसार जोड़ भ्रामक दावे पेश किये जाते रहें हैं, हालाँकि विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र हैं, वर्तमान में एक बहुचर्चित वीडियो जिसमे हम इस कथित कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय को CAA का समर्थन करते हुए ब्यान देते हुए देख सकते है | इस वीडियो को १५००० से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

इस वीडियो को फेसबुक पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

उपरोक्त वाईरल पोस्ट की सच्चाई..

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को बारीकि से सुनने से की, वीडियो के शुरुवात में ही हम इंटरव्यू लेने वालें व्यक्ति को कथित विधायक को “पांडे जी” के नाम से बुलाते हुए सुन सकते है |

फैक्ट क्रेस्सन्डो ने १ मई २०१९ को लोक सभा चुनाव के पहले इसी व्यक्ति के एक दूसरे वीडियो का भी खंडन किया था | वीडियो में दिखाए गये व्यक्ति मोहन चन्द्र पांडे है जिनके वीडियो को पहले भी कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से फैलाया गया था |

Read- क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय हुये मोदी जी के मुरीद?

पूर्व में मोहन चन्द्र पांडे का एक वीडियो रिपब्लिक टीवी ने २०१९ लोकसभा चुनावों से पहले २६ अप्रैल को अपने चैनल पर कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से प्रसारित किया था, जिसके पश्चात मोहन पांडे जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से स्पष्टीकरण दिया था की वे कांग्रेस के विधायक नही है बल्कि एक आम जन है |

आर्काइव लिंक

फैक्ट क्रेस्सन्डो को वर्तमान का वाईरल वीडियो मोहन चन्द्र पांडे के फेसबुक अकाउंट पर १७ दिसम्बर २०१९ को अपलोड किया हुआ मिला |

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय का नही है बल्कि एक आम जन मोहन पांडे का है | कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र है | फैक्ट क्रेस्सन्डो ने पहले भी इसी व्यक्ति के एक दुसरे वीडियो का खंडन किया था |

———————————————————————————————————————-

फैक्ट क्रेस्सन्डो ने इससे पहले भी पूर्व में कथित विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से वाईरल कई पोस्ट व ख़बरें फैक्ट चेक की हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते है |

Read- क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय हुये मोदी जी के मुरीद?

Read- क्या भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय दलित लड़कों को पीट रहे है?

Read- भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है! वीडियो में हिन्दू सेना के संत युवराज को देखा जा सकता है |

Read- काल्पनिक चरित्र भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम का एक नया वीडियो हुआ वायरल |

Read- इस बार कांग्रेस विधायक के रूप में काल्पनिक पात्र अनिल उपाध्याय वाईरल हुये|

Avatar

Title:काल्पनिक किरदार विधायक अनिल उपाध्याय फिर से चर्चा में, इस बार कांग्रेस के विधायक बताये गये|

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False