Categories: FalsePolitical

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ऑफिस से चिदंबरम की गिरफ़्तारी नहीं, बल्कि चंद्रयान २ का परिक्षण देख रहे है |

२१ अगस्त २०१९ को “Bohot bhukh lagi hai yaar subah se kuch nahi khayaनामक एक फेसबुक पेज ने एक विडियो पोस्ट किया, विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया है” | इस विडियो में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ऑफिस में टीवी देखते हुए देख सकते है | इस विडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ऑफिस के टीवी पर पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम की गिरफ़्तारी का विडियो देखते हुए ताली बजा रहे है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह विडियो ४३००० व्यूज प्राप्त कर चुकी थी |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस विडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोडा व गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम से हमें २२ जुलाई २०१९ को NDTV द्वारा प्रकाशित खबर मिली जिसमे हम इस तस्वीर को देख सकते है व इसके शीर्षक में लिखा गया है कि पीएम मोदी ने अपने कार्यालय से चंद्रयान २ का लॉन्च देख रहे है | इस तस्वीर को पर हम चंद्रयान २ के शुभारंभ को देख सकते है |

आर्काइव लिंक

इसके हमें २२ जुलाई २०१९ को ANI द्वारा प्रकाशित ट्वीट मिला जिसमे लिखा गया है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: के सिवन जी (इसरो प्रमुख), # चंद्रयान २ के सफल प्रक्षेपण पर आपको और इसरो की पूरी टीम को बधाई | यह सफल प्रक्षेपण देशवासियों के लिए गर्व की बात है |”

आर्काइव लिंक

इस विडियो को २२ जुलाई २०१९ को हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा यू-ट्यूब पर प्रसारित भी किया गया है | इस विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि चंद्रयान-२ लॉन्च: पीएम मोदी परिक्षण देखते हुए | ३३ सेकंड से हम वायरल विडियो का अंश देख सकते है |

इस तस्वीर को देखकर हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल विडियो में टीवी पर दिखाई गयी विडियो फोटोशोप के माध्यम से एडिट करते हुए जोड़ा गया है | मूल तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान २ का परिक्षण देख रहे थे | नीचे आप को विडियो की तुलना देख सकते है |

वायरल विडियो में नरेन्द्र मोदी क एटीवी पर ANI द्वारा प्रसारित विडियो दिखाया जा रहा है | इस विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को दिल्ली में CBI मुख्यालय ले जाया जा रहा है |” इस विडियो को एडिट करते हुए मूल विडियो के साथ जोड़ा गया है |

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | इस विडियो को फोटोशोप के माध्यम से एडिट करते हुए चिदंबरम के गिरफ़्तारी का विडियो जोड़ा गया है | मूल विडियो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीवी पर चंद्रयान-२ का परिक्षण देख रहे है |

Title:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ऑफिस से चिदंबरम की गिरफ़्तारी नहीं, बल्कि चंद्रयान २ का परिक्षण देख रहे है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

जमीन और बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के वीडियो को हालिया  “वोट चोरी” से जोड़कर  वायरल….

राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर  एक वीडियो तेजी…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल…

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का…

20 hours ago

देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर  वायरल….

सोशल  मीडिया  पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो…

1 day ago

चेन्नई हवाई अड्डे पर आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम पर वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य 2023 में चक्रवात मिचांग के कारण चेन्नई हवाई अड्डे…

1 day ago

प्लास्टिक बैग्स से मरे कुत्तों के शव को निकालने का वियतनाम का वीडियो दिल्ली की घटना के दावे से वायरल…

दक्षिणी वियतनाम के का माऊ प्रांत में हुई एक घटना का वीडियो दिल्ली का बताया…

1 day ago