Social

दिल्ली मेट्रो की खुदाई के दौरान मस्जिद मिलने की पुरानी खबर वर्तमान की बताकर हुई वायरल |

१७ नवंबर २०१९ को “Jawaid Siddique” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “सब्र का फल मीठा होता है बदले में दिल्ली में मस्ज़िद मिल गई वाहरी क़ुदरत…अल्लाह सब्र करने वालों को यूं सिला देता है” | यह वीडियो NDTV द्वारा चलाये गये न्यूज़ बुलेटिन है | अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मद्देनज़र रखते हुए NDTV द्वारा प्रसारित न्यूज़ रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है | इस वीडियो को सोशल मीडिया मंचों पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि NDTV के अनुसार हाल में दिल्ली मेट्रो की खुदाई के चलते उन्हें मस्जिद मिली | इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के निर्माण के लिए खुदाई में, १८५७ के विद्रोह के दौरान ध्वस्त हुई एक मस्जिद के अवशेष पाए गए है | यह अवशेष पुरानी दिल्ली के दरियागंज में पाए गए है | अयोध्या विवाद पर शीर्ष अदालत के हाल ही में लिए गये फैसले के संदर्भ में इस वीडियो को फैलाया जा रहा है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत में हमने यूट्यूब पर “खुदाई में मिली मस्जिद NDTV” इन कीवर्ड्स के माध्यम से इस वीडियो को ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें ६ जुलाई २०१२ को NDTV द्वारा प्रसारित न्यूज़ बुलेटिन मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “खुदाई में मिली मुगलकालीन मस्जिद |” इससे हमें यह पता चलता है कि यह घटना वर्तमान की नही है | वीडियो के विवरण के अनुसार मेट्रो के तीसरे फेज की खुदाई में जामा मस्जिद के पास ही शाहजहां की बीबी अकबराबादी बेगम के नाम से बनी एक ऐतिहासिक मस्जिद सामने आई है, जिसे अंग्रेजों ने १८५७ के आंदोलन के दौरान तुड़वा दिया था |

इसके पश्चात हमने इस वीडियो के जुड़ी अन्य जानकारी ढूँढने का प्रयाश किया, जिसके परिणाम में हमें ७ जुलाई २०१२ को द हिन्दू द्वारा प्रकाशित खबर मिली जिसके अनुसार “दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर के पास १७ वीं शताब्दी की मस्जिद के अवशेष मिले” | इस खबर को आप नीचे पढ़ सकते है | 

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | दिल्ली मेट्रो के निर्माण के दौरान दिल्ली में एक मस्जिद के अवशेष मिलने की NDTV की जुलाई २०१२ की रिपोर्ट, सोशल मीडिया में हाल के घटनाक्रम के नाम से फैलायी जा रही है |

Title:दिल्ली मेट्रो की खुदाई के दौरान मस्जिद मिलने की पुरानी खबर वर्तमान की बताकर हुई वायरल |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

10 hours ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

1 day ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

1 day ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

2 days ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

2 days ago