यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2022 का है। उस समय तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति की सरकार थी।
हाल ही में तेलंगाना में हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। इसको जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप रास्ते पर कई लोगों को तिरंगा के साथ देख सकते है। इसपर विवाद इस बात से हो रहा है कि उन तिरंगो में अशोक चक्र की जगह कुरान का कलमा लिखा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद का है। लोग इसको शेयर कर कांग्रेस पर तंज कस रहे है।
वायरल वीडियो में यूज़र ने लिखा है,“तेलंगाना में कांग्रेस के जीतते ही भारत के झंडे पर कलमा लिख दिया गया। क्या अब भी कांग्रेस को लाना चाहोगे अपने अपने प्रदेश में या केंद्र में? हिन्दुओं सावधान कांग्रेस से या कुछ और भी देखना बाकी रह गया है।“
आर्काइव लिंक
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यह वीडियो 10 जून 2022 को इंडिया टी.वी के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो तेलंगाना के महबूबनगर का है। वहाँ लोगों ने तिरंगे से अशोक चक्र की जगह कलमा लिख दिया। जुम्मे की नमाज़ के बाद वहाँ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कलमा लिखा हुआ तिरंगा फहराया।
आपको बता दें कि निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने पिछले साल पैगंबर मुहम्मद और उनकी तीसरी पत्नी आयशा की शादी और विवाह की समाप्ति के समय उनकी उम्र के साथ इस्लामी परंपरा पर टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से मुस्लिम समाज के लोगों ने देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया था। वायरल वीडियो उन्ही प्रदर्शनों का हिस्सा है।
10 जून 2022 को प्रकाशित टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विरोध प्रदर्शन महबूबनगर में मस्जिद रहमथ के बाहर आयोजित किया गया। शुक्रवार की नमाज के बाद लगभग 200 प्रदर्शनकारी मस्जिद के बाहर एकत्र हुये थे।
आपको बता दें कि 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आये थे। तेलंगाना में 119 सीटों से कांग्रेस की जीत हुई है। इसके पहले वहाँ के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति की पार्टी सत्ता में थी। इससे हम कह सकते है कि जब यह विरोध प्रदर्शन हुआ था जिसमें तिरंगे पर कलमा लिखा हुआ था तब तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार नहीं थी।
निष्कर्ष:
तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2022 का है। वर्ष 2022 में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार नहीं थी।
Title:क्या तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लोगों ने तिरंगे पर कलमा छपवा लिया?
Written By: Samiksha KhandelwalResult: False
अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…
12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…
अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…
मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…