Political

क्या फ्रांस हिंस के बारें मे बात कर रही महिला संजय गांधी की बेटी है?

यह महिला संजय गांधी की बेटी नहीं है। यह भाजपा की नेता राधिका अब्रोल है। 

एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते है कि उसमें वह फ्रांस हिंसा के बारे में बात कर रही है। वह मुस्लिम समुदाय को इस हिंसा का ज़िम्मेदार ठहराते हुये इस बात की चिंता जता रही है कि यूरोपीय देशों में भी मुस्लिम लोग हिंसा फैला रहे है तो भारत का क्या हाल होगा। वह कह रही है कि भारत में ऐसा कुछ होता है तो भाजपा और आर.एस.एस को जिम्मेदार ठहराया जाता है, फ्रांस में तो यह पार्टी के लोग है ही नहीं फिर भी वहाँ हिंसा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला संजय गांधी की बेटी है।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “आपने राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को देखा अब संजय गांधी की बेटी को भी देख लो।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई टूल के माध्यम से की। हमें यह वीडियो राधिका अब्रोल नामक एक फेसबुक पेज पर यह वीडियो 4 जुलाई को प्रसारित किया हुआ मिला। उस पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक

इसके बाद हमने इस फेसबुक पेज को खंगाला तो वहाँ भाजपा कमल मित्र संयोजक पंजाब, पूर्व नगर पार्षद एस.डी.एम.सी, पार्टी कार्यकर्ता- भाजपा। ऐसा लिखा हुआ देखा। इससे हम समझ गये कि यह एक भाजपा नेता का पेज है। उस फेसबुक पेज पर हमें सारे पोस्ट इसी महिला के देखने को मिले। और वायरल वीडियो की तरह उन्होंने ऐसे ही मुद्दों पर बात करते हुये वीडियो पोस्ट किये है। 

फिर हमने यह जानने की कोशिश की कि राधिका अब्रोल के पिता का नाम क्या है। Myneta.info के वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में हमने पाया कि राधिका अब्रोल के पिता का नाम अतुल अब्रोल है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

आगे बढ़ते हुये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया व हमें राधिका अब्रोल का ट्वीटर हैंडल मिला। उसके बायो में भी उन्होंने लिखा है कि उनके पिता का नाम अतुल अब्रोल है। आप नीचे देख सकते है।

हमें वायरल हो रहा वीडियो राधिका अब्रोल के ट्वीटर हैंडल और इंस्टाग्राम पेज पर भी पोस्ट किया हुआ मिला।

इससे हम समझ गये कि राधिका अब्रोल के पिता संजय गांधी नहीं थे।

फिर हमने इस बात की जाँच की कि संजय गांधी की बेटी का नाम क्या है?

जनवरी वर्ष 2017 में प्रिया सिंह पॉल नामक एक महिला ने दावा किया था कि वह संजय गांधी की बेटी है। उन्होंने बताया था कि संजय गांधी उनके जैविक मतलब बायोलॉजिकल पिता थे। चूंकि उनकी मां नाबालिक अवस्था में गर्भवती हो गयी थी इसलिये प्रिया को किसी और को गोद दे दिया गया था। यह बात उनके परिवार ने उसे बहुत सालों बाद बतायी। जून 2017 में उसने इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म इंदू सरकार के रिलीज को रोकने के लिये कानूनी नोटिस दी थी।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो में किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रही महिला संजय गांधी की बेटी नहीं है। यह भाजपा की नेता राधिका अब्रोल है।

Title:क्या फ्रांस हिंस के बारें मे बात कर रही महिला संजय गांधी की बेटी है?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

20 hours ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

21 hours ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

4 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

5 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

5 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

6 days ago