इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल होता दिख रहा है, उस वीडियो में आप एक महिला पहलवान को रिंग में खड़े हुये वहाँ मौजूद लोगों को उनसे लड़ने की चुनौती दे रही है, कुछ देर बाद आप एक महिला को रिंग में खड़ी महिला की चुनौती स्वीकार कर रिंग में जाते हुये देख सकते है व उसके बाद वे दोनों ही महिला कुश्ती लड़ती हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि जो महिला चुनौती दे रही है वह पाकिस्तानी है व रिंग में खड़े होकर भारतीय महिलाओं को अपशब्द कह रही हैं और जो महिला चुनौती स्वीकार कर उनके लड़ने आती है व आर.एस.एस के दुर्गा वाहिनी से जुड़ी संध्या फडके है।
वायरल रहे वीडियो के शीर्षक में लिखा है,
“एक हिंदू ओरत की ताकत देखीये ओर बाकी हिन्दूओ का अंदाजा लगाईये। मुम्बई मे एक पाकिस्तानी लेडीज फ्रीस्टाइल कुस्तीबाज महिला रिंग मे खडे हो कर भारतीय महिला ओ को गाली देते हुये रिग मे आने के लिये चैलेन्ज करने लगी इसके चैलेन्ज को स्वीकार करते हुये RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला संन्ध्या फडके नाम की महिला रिंग मे उतर कर आई आगे क्या हुआ इस वीडियो मे आप खुद देखे।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहीं महिलाएं भारतीय पहलवान है। एक महिला का नाम कविता देवी है व दुसरी का नाम बीबी बुल बुल है व यह वीडियो वर्ष 2016 का है।
जाँच की शुरुवात हमने वायरल हो रहे वीडियो को ध्यान में रखकर यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया, परिणाम में हमें यही वीडियो सी.डब्ल्यू.ई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 13 जून 2016 को प्रसारित किया हुआ मिला। वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “कविता ने बीबी बुल बुल का ओपन चैलेंज स्वीकार किया।“
इसके बाद इस जानकारी को ध्यान में रखते हुये व इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया, परिणाम में हमें यही वीडियो दलीप सिंह राणा यानी की द ग्रेट खली के आधिकारिक फेसबुक फैन पेज पर 13 जून 2016 को प्रसारित किया हुआ मिला। इस फेसबुक पोस्ट के शीर्षक में लिखा है,
“कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंड। पूर्व हरियाणा पुलिस अधिकारी, और पावर लिफ्टिंग और एम.एम.ए चैंपियन कविता ने बीबी बुल बुल की खुली चुनौती स्वीकार की। महाप्रबंधक हेमंत सिंह द्वारा अगले सप्ताह मिक्स्ड टैग-टीम मैच जारी करने से पहले भीड़ के रूप में देखें, जबकि अराजकता होती है! सी.डब्ल्यू.ई, जलंदर, द ग्रेट खली।“
तत्पश्चात अधिक जाँच करने पर हमें डी.एन.ए द्वारा 16 जून 2016 को प्रकाशित किया हुआ एक समाचार लेख मिला जिसमें वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे दृश्य की तस्वीर प्रकाशित की गयी मिला। लेख के अनुसार बीबी बुल बुल, जो भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान हैं, को हरियाणा की पूर्व पुलिस अधिकारी, पावर-लिफ्टिंग और एम.एम.ए चैंपियन कविता ने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सी.डब्ल्यू.ई) के हब पंजाब के जलंदर में एक द्वंद्वयुद्ध के दौरान नीचे गिरा दिया था।
उपरोक्त सबूतों से हमें यह समझ आया कि वीडियो में दिख रही महिला पहलवानों का नाम कविता देवी व बीबी बुल बुल है। इसके बाद हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया व दोनों के बारे में जानकारी हासिल की।
कौन है कविता देवी और बीबी बुल बुल?
कविता देवी एक भारतीय पहलवान हैं, जो वर्तमान में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई में रिंग नाम कविता देवी के तहत अनुबंधित हैं। देवी डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई में कुश्ती लड़ने वाली भारतीय राष्ट्रीयता की पहली महिला पहलवान हैं। दूसरी ओर बीबी बुल बुल भारत की पहली महिला पहलवान हैं।
उपरोक्त अनुसंधान से ये स्पष्ट होता है कि बीबी बुल बुल जो रिंग में खड़ी होकर उनसे लड़ने की चुनौती दे रही थीं वे भारतीय है ना की पाकिस्तानी और जो महिला उनसे लड़ने के लिये आयी थी उनका नाम कविता देवी है और वे भी भारतीय हैं।
इसके बाद हमने ये जानने की कोशिश की कि आर.एस.एस के दुर्गा वाहिनी गुट की संध्या फडके कौन है। ये जानने के लिये फैक्ट क्रेसेंडो ने दुर्गा वाहिनी से जुड़ी मुंबई से किशोरी ताई से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि, “दुर्गा वाहिनी में संध्या फडके नामक कोई भी महिला नहीं है व वीडियो में दिख रही महिला ने केसरी रंग के कपड़े जरूर पहने है, परंतु वह दुर्गा वाहिनी का हिस्सा नहीं है।“
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में दिख रहीं दोनों महिलाएं भारतीय पहलवान है। एक महिला का नाम कविता देवी है व दूसरी का नाम बी बी बुल बुल है व यह वीडियो वर्ष 2016 का है।
फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :
Title:भारतीय महिला पहलवान कविता देवी व बीबी बुल बुल की कुश्ती के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Rashi JainResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…