
यूपी में दोबारा सत्ता में आने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर 24 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बुलडोजर से एक घर को तोड़ा जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि योगी सरकार चुनाव जीतने के बाद एक्शन में आ गई है। भाजपा सरकार में रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अवैध संपत्ति के खिलाफ जांच के आदेश।
हमें यह खबर व्हाट्सएप पर शेयर कर वीडियो की सच्चाई के बारे में पूछा गया। यूजर्स ने वायरल वीडियो के साथ लिखा है कि बड़ी खबर, योगी सरकार फुल एक्शन मोड में, योगी सरकार में मंत्री रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अवेध संपति के खिलाफ हुए जांच के आदेश।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
जांच की शुरुआत हमने वायरल खबर को अलग-अलग कीवर्ड से सर्च करने से की। परिणाम स्वरुप हमें 15 मार्च 2022 को द स्टेट्समैन पर प्रकाशित एक खबर मिली। वायरल वीडियो में दिख रही बुलडोजर की तस्वीर प्रकाशित खबर में देखी जा सकती है।
खबर के मुताबिक 15 मार्च को फरार गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की अवैध फैक्ट्री व बाजार को तोड़ा गया। पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुबह मेरठ के टीपी नगर इलाके के जगन्नाथपुरी में बुलडोजर के साथ पहुंचे और उस पार्क को खाली कराया जिस पर बद्दो और उसके आदमियों का अवैध कब्जा किया था।

एबीपी न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का खबर प्रकाशित है। वीडियो के 2 मिनट 9 सेकंड में देखा जा सकता है । खबर में मुताबिक फरार गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की अवैध फैक्ट्री व बाजार को तोड़कर अवैध कब्जे वाली जमीन को मुक्त कराया गया।
इससे पहले भी मेरठ पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण ने बदन सिंह बद्दो के करोड़ों रुपये के संमति को हटाया था। सिर्फ मेरठ ही नहीं कानपुर के बर्रा में भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से एक तालाब की जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री हुई थी। उसपर भी जांच की जा रही है। नव भारत टाइम्स पेज पर भी खबर देखी जा सकती है।
मिली सूचना से हमने मेरठ पुलिस से संपर्क किया। मेरठ के डीएसपी ने हमें बताया कि वायरल वीडियो मेरठ का ही है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उन्होंने हमारी बात पीआरओ राहुल पवार से करवाई।
हमने उन्हें वायरल वीडियो और दवा व्हाट्सएप पर शेयर किया। जिसके बाद उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि ये वीडियो टीपी नगर थाना से संबंधित है। बदन सिंह बद्दो के खिलाफ हुई कार्रवाई का यह वीडियो है। हालही में बदन सिंह बद्दो के अवैध कबजे प्रोपरटी को तोड़ा गया था। यह वीडियो सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अवेध संपति के जांच का नहीं है।
कोन है बदन सिंह बद्दो…..
फरार रहे कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर कई जगहों पर जमीन कब्जाने का आरोप है। उसके हर अवैध कब्जे को ढहाया जा रहा है। बता दें कि बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत से भागा था। फरार होने के बाद उसपर ढाई लाख के इनाम का ऐलान किया गया था। बदन सिंह बद्दो ने सरकारी पार्क तक को नहीं छोड़ा। बद्दो पर सरकारी पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने का भी आरोप है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अवेध संपति के जांच……
स्वामी प्रसाद मौर्य के घर बदायूं पर 2019 में छापेमारी की गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के साथ, बदायूं जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापा मारा। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव की शिकायत के बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने छापेमारी की। तब मौर्य की बेटी संघमित्रा इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे।
निष्कर्ष:
तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि बुलडोजर से अवैध संपत्ति को तोड़े जाने का यह वायरल वीडियो सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं बल्कि फरार गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो का है।

Title:योगी बुलडोजर एक्शन मोड- क्या सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अवैध संपत्ति में तोड़फोड़ की गई?
Fact Check By: Saritadevi SamalResult: False
