Social

क्या भरे बाजार में आरोपी पर पुलिस फायरिंग का यह वीडियो यूपी का है? नहीं वीडियो कर्नाटक का है….

कालाबुरागी पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना कर्नाटक के कलबुर्गी का है। शख्स को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अब्दुल नहीं 28 वर्षीय मोहम्मद फैजल है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें भरे बाजार में एक शख्स को लोगों को धमकाते हुए देखा जा सकता है। बाद में पुलिस फायरिंग करके इस शख्स को कंट्रोल करती नजर आ रही है। वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश की है। जहां अब्दुल नाम का शख्स भरे बाजार में लोगों को धमका रहा है जिसकी सूचना मिलने पर यूपी पुलिस फ़ौरन हरक़त में आकर हिरासत में ले लेती है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- ठोक दिया उत्तर प्रदेश में योगी बाबा के राज में, अब्दुल खुली धमकी दे रहा था खुले बाजार में।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वायरल वीडियो के बारे में गूगल पर अलग अलग कीवर्डस के साथ सर्च करने पर वीडियो हमें रिपब्लिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर मिला। दो हफ्ते पहले प्रकाशित इस खबर के मुताबिक वायरल वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई घटना का है।  

 पड़ताल में आगे वायरल वीडियो की खबर के बारे अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करने पर दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। प्रकाशित खबर के मुताबिक घटना कर्नाटक के कलबुर्गी का है। 5 फरवरी शाम को फजल भगवान नाम का आरोपी सरेआम धारदार हथियार से लोगों पर हमले की धमकी दे रहा था। आरोपी ने पुलिस पर भी हमले की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसपर गोली चला दी। घायल फजल को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलवा इस खबर को यहां , यहां और यहां पढ़ा जा सकता है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि घटना कर्नाटक की है। वहीं टीवी9 हिंदी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने किस इरादे से हमला किया था इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से हमें फोन आया और हमें सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति आम जनता पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और जिससे बचने के लिए उन्होंने पुलिस की मदद मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने कालाबुरागी टाउन पुलिस सचिन चाल्वेदी से हमने संपर्क किया तो उन्होने स्पष्ट किया कि घटना कर्नाटक के कलबुर्गी का है। 5 फरवरी को शख्स रास्ते में लोगों को चाकू दिखा के धमका रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही चल रही है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शख्स का नाम अब्दुल नहीं 28 वर्षीय मोहम्मद फैजल है।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में हुई एक घटना की है। साथ ही वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अब्दुल नहीं मोहम्मद फजल है।

Title:क्या भरे बाजार में आरोपी पर पुलिस फायरिंग का यह वीडियो यूपी का है? नहीं वीडियो कर्नाटक का है….

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

46 minutes ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

46 minutes ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

22 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

22 hours ago