
सोशल मीडिया पर 56 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आज़ादी से पहले के दृश्य के रूप में दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि क्लिप में दिख रहा ‘संघ कार्यकर्ताओं का यह डांस’ साल 1942 का है, जिसे बीबीसी के ‘आर्काइव फुटेज’ के रूप में जारी किया गया। वीडियो के साथ लिखा जा रहा है कि ‘जब पूरा देश आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब आरएसएस वाले डांस कर रहे थे।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जब देश #वंदेमातरम गा रहा था तब ,ये आरएसएस वाले क्या गा रहे थे, अंध भक्तों देखो आंख फाड़ के
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमे आजतक के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो 17 दिसंबर 2015 को अपलोड किया गया था,जिसमें वही दृश्य दिखाए गए हैं जो वायरल क्लिप में भी दिखते हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो संघ शिक्षा वर्ग की तीसरी वर्षगांठ (तृतीय वर्ष) के एक कार्यक्रम के दौरान का है। इस वीडियो में भी वायरल वीडियो में मौजूद लोगों को डांस करते हुए देखा जा सकता है।नागपुर में संघ शिक्षा वर्ग के दौरान आरएसएस स्वयंसेवक गीत गाते और झूमते नज़र आए थे और उस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अपने कई कैबिनेट सहयोगियों के साथ मौजूद थे, यानी वीडियो 2015 के संघ शिविर का है, 1942 के “बीबीसी आर्काइव” का नहीं।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए अधिक सर्च करने पर हमें असली वीडियो ‘Zee 24 Taas’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 17 दिसंबर 2015 को शेयर की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो नागपुर में हुए एक कार्यक्रम का है। असली वीडियो में स्वयंसेवकों को वायरल वीडियो की तरह हूबहू डांस करते हुए और एक महिला को पास से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया।जिससे ये साफ है कि दोनों वीडियो एक ही है।

निष्कर्ष-
तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, यह क्लिप प्री‑इंडिपेंडेंस से सम्बंधित नहीं है, बल्कि 2015 में नागपुर में आरएसएस के एक शिविर के दौरान स्वयंसेवकों के डांस का है। इस ब्लैक‑ऐंड‑व्हाइट फुटेज में आरएसएस की वेशभूषा में कई स्वयंसेवक गाना गाते, पारंपरिक वाद्य बजाते और एक साथ नाचते दिखाई देते हैं, जिसे फ़ेक और ग़लत कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है।
Title:क्या आरएसएस कार्यकर्ताओं का यह ‘बीबीसी आर्काइव 1942’ वाला डांस वीडियो है ?…..
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


