Crime

क्या बुर्का पहने हुए बुद्धिस्ट ने श्रीलंका के गिरजाघर मे हालही मे हुए बम विस्फोट किये ? जानिये सच |

फेसबुक मे काफ़ी वाइरल होती एक पोस्ट मे एक विडियो साझा हो रहा है जिसमे बुर्का पहने एक आदमी को श्रीलंका मे गिरफ़्तार हुआ दिखाया गया है | पोस्ट में दावा किया गया है कि, मुस्लिम महिलाओं जैसा बुर्का पहने एक बुद्धिस्ट आदमी को श्रीलंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और यह आदमी हल ही में श्रीलंका ने हुए बम विस्फोटों के गुनाहगारों में से एक है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

बता दें कि, २१ अप्रैल २०१९, यानि ईस्टर रविवार के दिन श्रीलंका में ३ गिरजाघर और श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में ३ लक्ज़री होटल में बम विस्फोट करने पर दहशत और आतंक का माहौल बन गया | इन बम विस्फोटों में ३५० से अधिक लोगों की मौत हुई और ५०० से अधिक लोग घायल भी हुए |

इन हमलों की पूरी दुनिया ने निंदा की है, हमलों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

WashingtonpostArticle | ArchivedLink

इसके बाद २३ अप्रैल २०१९ से उपरोक्त विडियो साझा होने लगा और इस विडियो मे श्रीलंका के पुलिस ने एक आदमी को बुर्का पहने घुमते हुए पकड़ा और दावा किया जा रहा है कि वह बुद्धिस्ट है और श्रीलंका में हुए बम विस्फोट के लिए ज़िम्मेदार है |

हमने जांच की शुरुआत विडियो को यू-ट्यूब मे ढूंढकर की जिसमे हमें २ विडियो मिले |

पहला विडियो २३ अप्रैल २०१९ तो अपलोड किया गया है और दूसरा विडियो २९ अगस्त २०१८ को अपलोड किया गया था |

उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो को गौर से देखने पर विडियो मे स्क्रीन पर  www.nethnews.lk लिखा हुआ दिखता है | जब हमने इस वेबसाइट पर यह विडियो की खोज की तो हमें २९ अगस्त २०१८ के ख़बर में यह विडियो मिला | इस ख़बर के मुताबिक श्रीलंका के राजगिरिया शहर में वेलिकाडा प्लाजा पब्लिक शौपिंग काम्प्लेक्स के पास यह व्यक्ति बुर्का पहने घूम रहा था | एक ऑटोरिक्षा वाले ने इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे मे वहाँ के पुलिस को टिप देने पर इस संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया | इस व्यक्ति का क्या मकसद था इस बारे में श्रीलंका की पुलिस छानबीन कर रही है, ऐसा इस ख़बर में लिखा गया है |

NethnewsArticle | Archivedlink

हमारे संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि यह विडियो अगस्त २०१८ का है और हालही मे हुए २१ अप्रैल २०१९ के बम विस्फोट के बाद का नहीं | उपरोक्त विडियो को भ्रामक तरीके से साझा किया जा रहा है |

निष्कर्ष : ग़लत

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट में दिए गए विडियो मे किया गया दावा “बुर्का पहने पकड़ा गया बुद्धिस्ट आदमी श्रीलंका के गिरजाघर मे हालही मे हुए बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार है |” ग़लत हैं | उपरोक्त पोस्ट में दिया गया विडियो २९ अगस्त २०१८ का है और इस व्यक्ति को राजगिरिया के वेलिकाडा प्लाजा के पास पकड़ा गया था | इस विडियो को भ्रामक तरीके से साझा किया जा रहा है |

Title:क्या बुर्का पहने हुए बुद्धिस्ट ने श्रीलंका के गिरजाघर मे हालही मे हुए बम विस्फोट किये ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

12 hours ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

12 hours ago

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

3 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

3 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

6 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

7 days ago