False

क्या पश्चिम बंगाल से एक हिंदू महिला पर अत्याचार हो रहें हैं |” ? जानिये सच |

३ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Chowkidar Sujit Sau’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण बांग्ला में है | उसका हिंदी में सरल अनुवाद इस प्रकार है – “बंगाल के हिंदू धर्म के लोगों के साथ क्या हो रहा है ? क्या ममता बनर्जी नहीं हैं ?” इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि चित्र मे दर्शायी महिला हिंदू है और पश्चिम बंगाल में उनके साथ अत्याचार हो रहा है |

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुवात सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट के चित्र को ‘गूगल रिवर्स इमेज’ में ढूंढकर की, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन में ‘HindustanTimes’ द्वारा २७ जून २०१७ को प्रकाशित एक ख़बर मिली | इस ख़बर के मुताबिक बंगाल मे कुछ गांव वालों ने एक ४२ साल की मानसिक रूप से बीमार औरत (जिसका नाम ओतेरा बीबी बताया गया है ) को बंगलादेशी बच्चों की तस्करी करने वाली करार दिया | फिर उसके कपड़े फाड़ कर, मुंडन कर उसे ट्रेक्टर से बांधकर ३ घंटे तक उसे मारा | जब पुलिस मौके पर पहुचीं और ओतेरा बीबी को जंगीपुर उप-मंडल हॉस्पिटल ले गयी, तब तक वह अपना दम तोड़ चुकी थी | यह घटना मुर्शिदाबाद जिले की है | पूरी खबर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

HindustanTimesPost | ArchivedLink

इसके अलावा हमें ‘Tori.ng’ और ‘News.com.au’ नामक वेबसाइट पर भी यह ख़बर मिली |

३ जुलाई २०१७ : ToriPost | ArchivedLink

४ जुलाई २०१७ : News.com.auPost | ArchivedLink

इस संशोधन से यह बात साफ़ हो जाती है कि न तो यह महिला हिंदू है और न ही यह घटना हालही मे घटीत हुई है | यह घटना २०१७ की है और इन खबरों के मुताबिक पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ चालू की थी और इस वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी पुलिस द्वारा दिया गया |

३ जुलाई २०१७ : ToriPost | ArchivedLink

इस घटना को २ साल बाद गलत दावे के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है | इन दिनों सोशल मीडिया पर बंगाल में हिन्दू, मुस्लिम समुदाय के उपर हो रहे कथित अत्याचार के पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है | उनमे ज्यादातर पुराने फोटो व विडियो का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका साम्प्रदायिकता से कोई सम्बन्ध नहीं होता | यह पोस्ट भी उसी श्रेणी में आती है | तस्वीर पुरानी है, तथा बच्चों के तस्करी की अफवाह की वजह से समूह का गुस्सा फटने से यह घटना घटित हुई थी |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की “चित्र मे दर्शायी महिला हिंदू है और पश्चिम बंगाल में उनके साथ अत्याचार हो रहा है |” ग़लत है | २०१७ की यह तस्वीर ओतेरा बीबी नामक एक महिला की है, जो मानसिक रूप से अस्थिर थी और गांव वालों ने उन्हें बंगलादेशी बच्चे की तस्करी करने वाली समझ कर उसपर अत्याचार किया था |

Title:क्या पश्चिम बंगाल से एक हिंदू महिला पर अत्याचार हो रहें हैं |” ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

1 hour ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

1 hour ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

3 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago