२ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘छीछालेदर’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक व्यक्ति की तस्वीर दी गयी है जिसके सीने मे एक मशीन जैसा कुछ गढ़ा हुआ है | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता के 56 इंच के सीने पर मोर्टार से हमला किया गया, पर वो मोर्टार कर्मठ भाजपाई का सीना नहीं भेद पाया |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुवात उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को ‘गूगल रिवर्स इमेज’ सर्च मे ढूंढकर की, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस संशोधन मे हमें पता चला कि उपरोक्त चित्र मे दर्शाई गई व्यक्ती कोई बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि रोबर्ट डाउनी जूनियर है | रोबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड सिनेमा जगत के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं | उपरोक्त पोस्ट मे साझा की गयी तस्वीर इस अभिनेता की ‘IronMan’ नामक सिनेमा के किरदार मे मेकअप के बाद खीचीं गयी तस्वीर है |
‘Aminoapps’ के इस वेबसाइट पर रोबर्ट डाउनी जूनियर की ‘IronMan’ नामक सिनेमा के किरदार ‘Tony Stark’ के मेकअप के दौरान खिंची गयी तस्वीरें देखि जा सकती हैं |
जब हमने गूगल पर उपरोक्त दावे को ढूंढने की कोशिश की, तो हमें ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली जिसमे बीजेपी के कार्यकर्ता को मशीन से सीने मे वार करने के बारे मे लिखा हो |
इस संशोधन से साफ़ पता चलता है कि कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र बीजेपी के कार्यकर्ता का नहीं बल्कि हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रोबर्ट डाउनी जूनियर की है | यह तस्वीर गलत वर्णन के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा की जा रही है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता के 56 इंच के सीने पर मोर्टार से हमला किया गया, पर वो मोर्टार कर्मठ भाजपाई का सीना नहीं भेद पाया |” ग़लत है | यह चित्र होलीवूड के प्रसिद्द अभिनेता रोबर्ट डाउनी जूनियर की ‘IronMan’ नामक सिनेमा के किरदार ‘Tony Stark’ के मेकअप के दौरान खिंची गयी तस्वीरें है |
Title:क्या पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता के सीने पर मोर्टार से हमला किया गया ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…