False

पाकिस्तान के मंत्री का घर में घुसकर लड़की से रेप का झूठा भ्रामक दावा वायरल, ये 2021 की इस्लामाबाद की घटना है।

यह जुलाई 2021 की घटना का है, जिसके आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसका पाकिस्तानी मंत्री के लाहौर प्रदर्शन में शामिल युवती के साथ रेप से कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर काफी विचलित कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कमरा दिखाई दे रहा है जहां पर एक शख्स बिस्तर पर बैठे युवक-युवती के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आदमी उनके साथ मारपीट कर रहा है और जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान लड़की रो रही है लेकिन उस आदमी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लड़की मना करती है तो वो आदमी उसे पिस्तौल दिखा कर धमकी देता है। वहीं कमरे में कुछ और लोग भी हैं जो इस घटना को देखते हैं और वीडियो को रिकॉर्ड करते हैं। इस वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाला शख्स पाकिस्तान स्थित पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात है। जिसने एक घर में एक लड़की का रेप किया और इस घटना को रिकॉर्ड भी कर लिया। क्यूंकि लड़की और उसके पार्टनर ने लाहौर यूनिवर्सिटी में एक अन्य युवती के साथ हुए बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वीडियो शेयर करते हुए ये भी दावा किया जा रहा है कि जब पाकिस्तान का एक मंत्री खुलेआम एक मुस्लिम महिला का रेप कर सकता है तो वहां के हिंदुओं की क्या स्थिति होगी। कैप्शन में लिखा गया है कि …

पाकिस्तान से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया है..!!पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मरियम नवाज सरकार में शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात एक जोड़े के घर गए और एक लड़की का कपड़े उतार कर कैमरे के सामने बलात्कार किया उस लड़की और उसके पार्टनर का गुनाह यह था कि वह लाहौर यूनिवर्सिटी में एक लड़की के बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन किये थे..! अब आप इसी से सोचिए कि पाकिस्तान का  एक मुसलमान मंत्री खुलेआम कैमरे के सामने एक मुस्लिम महिला का ही बलात्कार कर सकता है तो यह विकृत मासिकता हिंदुओं के साथ क्या करते होंगे..!!

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। ऐसा करने से हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिली जिनके हवाले से यह बताया गया था कि वायरल वीडियो साल 2021 की घटना थी। 9 जुलाई 2021 को ARY News की तरफ से छपी खबर के अनुसार लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे आदमी का नाम उस्मान मिर्जा है और ये घटना पाकिस्तान की राजधानी राजधानी इस्लामाबाद में सेक्टर ई-11 स्थित गोलरा शरीफ में हुई थी। रिपोर्ट में वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को भी देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार उस्मान मिर्जा ने सेक्टर ई-11 के एक फ्लैट में घुसकर युवक-युवती के साथ मारपीट की थी और लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। मिर्जा के साथ उसके कुछ साथी भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद उस्मान मिर्जा ने पीड़ितों को ब्लैकमेल भी किया था। इसके बाद मिर्जा और उसके साथियों को 7 जुलाई 2021 को हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट में ये भी जानकारी है कि पुलिस के अनुसार यौन उत्पीड़न और यातना झेलने वाले जोड़े ने बाद में विवाह किया था।

अपनी खोज में हमने यह भी देखा कि जुलाई 2021 में जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पाकिस्तान में काफी बवाल मच गया था। तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी इस घटना का संज्ञान लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस्मान और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया था। घटना से सम्बंधित पोस्ट इस्लामाबाद पुलिस के एक्स हैंडल पर भी मौजूद हैं जो  7 जुलाई 2021 के है।

हमें पाकिस्तानी मीडिया DAWN की एक रिपोर्ट मिली जिसे 25 मार्च 2022 को प्रकाशित किया गया था के अनुसार इस्लामाबाद के सेशंस कोर्ट ने उस्मान मिर्जा और उसके चार साथियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी, जबकि दो को बरी कर दिया गया था। 

वहीं जियो न्यूज की खबर के मुताबिक उस्मान मिर्जा ने पहले भी कुछ लड़कियों का उत्पीड़न किया था।

अपनी खोज में हमें किसी भी रिपोर्ट में इस प्रकरण से जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली जिसमें राणा सिकंदर हयात का नाम शामिल हो या फिर जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो। इसलिए हमने पाकिस्तान के प्रोविंशियल असेंबली ऑफ द पंजाब की वेबसाइट पर मौजूद विवरण को देखा जिनके अनुसार, राणा सिकंदर हयात, पंजाब विधानसभा के लिए 2024 में निर्वाचित हुए और उनका संबंध पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (नवाज) से है। जबकि ये घटना 2021 की है।

हमने अंत में पाकिस्तान के मंत्री राणा सिकंदर हयात और वायरल वीडियो में युवती के साथ जबरदस्ती करने वाले शख्स उस्मान मिर्ज़ा की तस्वीरों का भी मिलान किया। ऐसा करने से ये साफ़ हो गया कि दोनों ही अलग-अलग शख्स है।

पड़ताल की आख़िर में हमने उस रिपोर्ट को भी चेक किया जिसमें पाकिस्तान के लाहौर के एक कॉलेज में एक लड़की के साथ रेप की घटना के बारे में खबर थी। घटना का आरोपी एक सिक्योरिटी गार्ड बताया गया है। और इसे लेकर वहां के छात्रों द्वारा काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था। ये प्रदर्शन इतना हिंसक था कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि मामले का संज्ञान लेते हुए राणा सिकंदर हयात प्रदर्शनकारियों से मिले और कॉलेज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो साल 2021 में हुई पुरानी घटना का है, जिसके आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। उसी घटना के वीडियो को अभी हाल में पाकिस्तानी मंत्री के लाहौर प्रदर्शन में शामिल युवती के साथ रेप जैसे मामले से जोड़ कर फेक दावे से फैलाया जा रहा है। 

Title:पाकिस्तान के मंत्री का घर में घुसकर लड़की से रेप का झूठा भ्रामक दावा वायरल, ये 2021 की इस्लामाबाद की घटना है।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

2 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

23 hours ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

23 hours ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago