अंग्रेजो द्वारा भारत को INDIA (“इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त”) नाम देने के वायरल सन्देश गलत हैं, और साथ ही इंडिया का संक्षिप्त नाम “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” नहीं है |

False National

सोशल मीडिया पर एक डाक टिकट जैसी दिखने वाली तस्वीर को साझा करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि भारत को अंग्रेजों ने इंडिया नाम दिया जिसका फुल फॉर्म है “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” है| इस पोस्ट के अनुसार चूंकि अगस्त के महीने (१५ अगस्त १९४५) में को देश को स्वतंत्रता मिली थी इसी वजह से अंग्रेजों ने भारत को “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” का नाम दिया जिसका संक्षिप्तीकरण इंडिया पड़ा | 

स्टैम्प पर लिखा गया है कि 

“क्या आप जानते है भारत को इंडिया नाम कैसे मिला..आजादी के बाद अंग्रेजों ने ये नाम दिया | इंडिया- “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” इसी कारण से हमें हमारे देश का संक्षिप्तीकरण नाम इंडिया पड़ा | 99% लोग ये फैक्ट नही जानते है उन्हें सचेत करें |”

May be an image of text that says "ઈન્ડિયાનુ INDIA આખુ નામ જાણા 'क्या आप जानते है भारत को इंडिया नाम कैसे मिला ....आज़ादीके बाद अंग्रेजों ने ये नाम दिया INDIA- INDEPENDENT NATION DECALARED IN AUGUST And this is how we got shortform of our country INDIA. 99% लोग ये फैक्ट है get them aware. A7O MESM"

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैलाया जा रहा है |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया है कि इंडिया ‘इंडिपेंडेंट नेशन देक्लारेड इन अगस्त ‘ का संक्षिप्त नाम नहीं है | अगस्त १९४७ में भारत को स्वतंत्रता मिलने से पहले से ही INDIA “इंडिया” कह कर देश को संबोधित किया जाता रहा है|

जाँच की शुरुवात हमने इस खबर को गूगल पर कीवर्ड सर्च करने से किया जिसके परिणाम से कोई ऐसी विश्वसनीय खबर या आधिकारिक सरकारी पत्र नहीं मिला जो इस बात कि पुष्टि कर सके कि “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” का संक्षिप्तीकरण नाम इंडिया है | 

आगे हम यह ढूँढने लगे कि इंडिया शब्द को पहली बार कहाँ इस्तेमाल किया गया था, ब्रिटानिका वेबसाइट के अनुसार १९४७ में भारत को आजादी मिली लेकिन ‘इंडिया’ नाम पहले से मौजूद है और इस्तेमाल किया गया है | १९४२ में शुरू किया गया भारत छोड़ो आंदोलन (भारत को आजादी मिलने से 5 साल पहले) में “इंडिया” शब्द था, इस आन्दोलन को “क्विट इंडिया मूवमेंट” के नाम से जाना जाता है |

भारत सरकार अधिनियम (गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट) १८५८ के अनुसार जो कि तब ब्रिटिश संसद का एक अधिनियम था, जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार और क्षेत्रों को ब्रिटिश क्राउन में स्थानांतरित कर दिया, उसमें भी “इंडिया” शब्द था | ब्रिटानिका के अनुसार ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी भी कहा जाता है, औपचारिक रूप से (१६००-१७०८) गवर्नर और कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन द ईस्ट इंडीज या (१७०८-१८७३) यूनाइटेड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ इंग्लैंड ट्रेडिंग टू द ईस्ट इंडीज, जो था ३१ दिसंबर, १६०० को शाही चार्टर द्वारा निगमित- पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के साथ व्यापार के लिए गठित एक अंग्रेजी कंपनी थी|

इसके अलावा हमें कुछ न्यूज़ रिपोर्ट मिली जिनके अनुसार इंडिया का नाम इंडस नदी से मिला | 

हमने इस से संकेत लेते हुये ये जानने की कोशिश की कि क्या भारतीय सरकार की किसी अधिकृत वेबसाइट पर इस सन्दर्भ में कुछ बताया गया है की नहीं, हमने गूगल पर भारतीय सरकारी वेबसाइटों से सम्बंधित व संदर्भित कीवर्ड्स को लेकर सर्च किया..
Graphical user interface, text, application, email

Description automatically generated

परिणाम में हमें knowindia.gov.in” नामक भारतीय सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर ये जानकारी मिली कि 

“’इंडिया’ नाम INDUS (सिन्धु) नदी से लिया गया है, जिसके चारों ओर की घाटियाँ शुरुआती बसने वालों का घर थीं। आर्य उपासक INDUS (सिन्धु) नदी को सिंधु कहते थे।

Graphical user interface, website

Description automatically generated

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | उपरोक्त जानकारी से यह स्पष्ट है कि इंडिया “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” का संक्षिप्त नाम नहीं है | अगस्त १९४७ में भारत को स्वतंत्रता मिलने से पहले से ही “इंडिया” शब्द का इस्तेमाल किया जाता रहा है |

हमारे द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

1. सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके भाषण में कहे “चोरी सम्बंधित” वक्तव्य को सन्दर्भ से बाहर फैलाया जा रहा है |

2. श्रीनगर में डल झील के किनारे अतिक्रमण हटाने के वीडियो को रोहिंग्याओं मुस्लिमों की अवैध बस्तियों को ध्वस्त करने का बता फैलाया जा रहा है|

3. 

Avatar

Title:अंग्रेजो द्वारा भारत को INDIA (“इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त”) नाम देने के वायरल सन्देश गलत हैं, और साथ ही इंडिया का संक्षिप्त नाम “इंडिपेंडेंट नेशन डिकलेयरड इन अगस्त” नहीं है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False