उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जंगलों में एक सामूहिक बलात्कार पीड़िता का शव मिलने के दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक महिला की लाश की तस्वीरें व्यापक रूप से फैलायी जा रहीं है | तस्वीर में महिला का सिर शरीर से अलग कर दिया गया है | वायरल पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “सहारनपुर: जंगल में लकड़ी बीनने गई लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, दरिंदों ने गैंग रेप करने के बाद पीड़िता की निर्मम हत्या कर दी | क्या देश नरपिचाशो के झुंड में बदल चुका है ?”
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत में फैक्ट क्रेस्सन्डो ने सहारनपुर के एस.एस.पी दिनेश कुमार से संपर्क करने से किया, उन्होंने हमें बताया की “सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरें गलत दावे के साथ फैलायी जा रहीं है | तस्वीरें शहर में हाल की घटना को नही दर्शाती हैं | शहर में हाल ही में बलात्कार का ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है | यह घटना सहारनपुर से नही है, सहारनपुर पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से सोशल मीडिया पर चल रहे दावो को खारिज किया है |”
नीचे आप सहारनपुर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा जारी किये गये ट्वीट को देख सकते है |
इसके पश्चात हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज किया जिसके परिणाम में हमें २०१७ को OneIndia द्वारा प्रकाशित खबर मिली, जिसके अनुसार औरैया के कोतवाली क्षेत्र के भावपुर गांव में एक युवती का सिर कटा शव मिला। सिर और हाथ कटा हुआ शरीर को ग्रामीणों द्वारा खोजा गया|
इस खबर को ३० अक्टूबर २०१७ को पंजाब केसरी ने भी प्रकाशित किया था | इस खबर के अनुसार यह घटना मूल तौर पर औरैया की है | हम मामले पर पुलिस किसी भी अनुवर्ती रिपोर्ट का पता लगाने में असमर्थ थे, इस मामले में विशिष्ट विवरण स्थापित नहीं किए जा सके। हालाँकि, चूंकि तस्वीरें २०१७ से इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, वे हाल की घटना का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकतीं |
निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | २०१७ में यूपी के औरैया में एक खेत में कथित तौर पर बलात्कार की शिकार एक महिला की लाश मिलने की तस्वीरें वर्तमान में सहारनपुर की बता गलत तरीके से साझा की जा रहीं हैं |
Title:२०१७ की पुरानी तस्वीरें सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में महिला के साथ बलात्कार और हत्या की बताई जा रही हैं |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…