क्या भारत के गृह मंत्रालय ने मई के महीने में सभी राज्यों को स्कूल खोलने की परमिशन दे दी है?

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा भारत में सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंध रखने का आदेश दिया गया है |  इसी बीच सोशल मीडिया मंचों पर एक न्यूज़ बुलेटिन का स्क्रीनशॉट फैलाया जा रहा है जिसके माध्यम से दावा किया जा रहा है कि भारत के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्कूल खोलने की परमिशन दे दी है | यह न्यूज़ बुलेटिन इंडिया न्यूज़ पंजाब द्वारा कथित तौर पर प्रसारित किया गया था, हालंकि यह अनुमति का समाचार गलत है, आज दिनांक २९ मई २०२० तक सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि..

जाँच कि शुरुवात हमने उपरोक्त न्यूज़ बुलेटिन को कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढने से की, जिसके परिणाम में हमें ट्विटर पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के आधिकारिक अकाउंट पर एक स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ जिसमे लिखा गया है कि भारत के गृह मंत्रालय द्वारा स्कूल या कॉलेज खोलने की अनुमति को लेकर कोई घोषणा नही की गई है | स्कूल और कॉलेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है | सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | गृह मंत्रालय ने खुद इस स्क्रीनशॉट को गलत कहते हुए यह स्पष्ट किया है कि स्कूल और कॉलेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है |

Title:क्या भारत के गृह मंत्रालय ने मई के महीने में सभी राज्यों को स्कूल खोलने की परमिशन दे दी है?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

19 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

19 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago