Political

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल सर्वे के रूप में साझा किया गया ग्राफिक फर्जी है….

2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों के एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स सर्वेक्षण का परिणाम दिखाने वाला एक ग्राफिक सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। इस ग्राफिक के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने जा रही है। वायरल पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी। 

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- कांग्रेस75तेलंगाना – एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत दिया गया है

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल पोस्ट के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्डस का इस्तमाल कर गूगल सर्च किया। परिणाम में हमें एनडीटीवी का एक ट्वीट मिला जिसमें वही वायरल ग्राफ़िक था। 

एनडीटीवी ने वायरल ग्राफ़िक को फैक बताया है। और स्पष्ट किया कि एनडीटीवी द्वारा ये  पोल ऑफ पोल्स सर्वे नहीं किया गया है। और लोगों से फर्जी खबरें न फैलाने का आग्रह किया।

आर्काइव 

इसके अतिरिक्त, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर 2023 को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को होगी। तेलंगाना में वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। 

वहीं राहुल गांधी ने नामपल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  ‘‘मेरा लक्ष्य देश से नफरत मिटाना है और इसके लिए दिल्ली में मोदी को हराना होगा।’’ उनका कहना था, ‘‘अगर मोदी को दिल्ली में हराना है तो सबसे पहले बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को तेलंगाना में हराना होगा।’’

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, एनडीटीवी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई पोल ऑफ पोल सर्वेक्षण नहीं किया है और यह ग्राफिक फर्जी है। पोस्ट में किया गया दावा गलत है।

Title:एनडीटीवी पोल ऑफ पोल सर्वे के रूप में साझा किया गया ग्राफिक फर्जी है….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

16 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

16 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago