Categories: Partly FalseSocial

क्या ये महिला स्पेन के रेडियो चैनल पर रोज़ सुबह संस्कृत में श्लोक गाती है? जानिए सच…

सोशल मंचो पर एक वीडियो में आपको एक लड़की संस्कृत के श्लोक गाते हुए नज़र आएगी। इस वीडियो की अद्भूत बात ये है कि वीडियो में श्लोक गा रही महिला एक विदेशी महिला है। वीडियो के साथ जो दावा वायरल हो रहा है उसके मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला स्पेन में एक रेडियो चैनल पर रोज़ सुबह ये श्लोक गाती है।

वीडियो के शीर्षक में लिखा है, 

स्पेन में, यह महिला एक रेडियो चैनल पर सुबह इस गीत को गाती है। यह पूरी दुनिया में वायरल हो गया है। सुनो और साथ गाओ। उत्कृष्ट भावनाएं, दुनिया हमारे देश भारत के बारे में कैसा महसूस करती है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

यूट्यूब | आर्काइव लिंक

इस वीडियो की सत्यता जाँचने के लिए ये वीडियो हमारे एक पाठक द्वारा फैक्ट क्रेसंडो की व्हाट्सएप फैक्ट लाइन नंबर 9049053770 पर भेजा गया था।

इस वीडियो को सोशल मंचो पर काफी साझा किया जा रहा है।

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच के दौरान हमने पाया कि वीडियो में दिख रही महिला का नाम गैब्रिएला बर्नेल है और यूनाइटेड किंगडम से हैं। वे स्पेन में किसी भी रेडियो के लिए काम नहीं करती है और ना ही रोज़ सुबह रेडियो पर संस्कृत के श्लोक गाती है।

सबसे पहले हमने कीवर्ड सर्च के माध्यम से इस बात का पता लगाने की कोशिश की कि क्या सच में स्पेन के रेडियो चैनल पर संस्कृत श्लोक गाये जाते है। हमें इस विषय में कोई समाचार लेख नहीं मिले। इसके पश्चात हमने इस वीडियो को इनवीड वेरीफाई टूल के माध्यम से गूगल रीवर्स इमेज सर्च किया तो हमें एक ट्वीट मिला जहाँ यह वीडियो प्रसारित किया हुआ था। उस ट्वीट में लिखा था, 

भोजन ग्रहण करने से पहले आशीर्वाद मांगने वाला संस्कृत मंत्र।”

आर्काइव लिंक

इसके बाद उपरोक्त ट्वीट के कमेंट अनुभाग को खंगालने पर हमें एक कमेंट मिला जिसके मुताबिक वीडियो में गा रही लड़की का नाम गैब्रिएला बर्नेल है और वह यू.के में रहती है. कमेंट में लिखा है कि, 

गैब्रिएला बर्नेल (यूके से) दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले संस्कृत गायकों में से एक हैं। उसने कम उम्र से संस्कृत का अध्ययन किया और वह संस्कृत भाषा को काफ़ी विशेष महसूस करती है।“

आर्काइव लिंक

तदनंतर ट्वीट के कमेंट में दी हुई जानकारी को ध्यान में रखते हुए हमने कीवर्ड सर्च का इस्तेमाल कर आगे की जाँच की। हमें इंटरनेट पर गैब्रिएला बर्नेल की वैबसाइट, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम अकाउंट व ट्वीटर हैंडल व फेसबुक पेज मिला। आपको बता दें कि गैब्रिएला बर्नेल ने अपने सोशल मंचो का नाम गैया संस्कृत रखा है।

तत्पश्चात गैब्रिएला बर्नेल के सोशल मंचो को खंगालने पर हमें उनके यूट्यूब चैनल व इंस्टाग्राम अकाउंटड पर वायरल हो रहा वीडियो दिखायी दिया। इस वीडियो को उन्होंने नवंबर 2019 में प्रसारित किया हुआ है।

आर्काइव लिंक

इंस्टाग्राम पोस्ट | आर्काइव लिंक

हमें जाँच के दौरान कुछ समाचार लेख भी मिले जिनमें गैब्रिएला के बारे में जानकारी दी हुई है। आपको यह भी बता दें कि समाचार लेख में लिखा है कि गैब्रिएला यू.के के लंदन में पली बडी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके वीडियो देखकर उन्हें भारत, अमेरिका व स्पेन में गाने का निमंत्रण आया था परंतु उन्होंने उस वर्ष दुबई, भारत, अमेरिका व यू.के में गाने का सोचा था। उन्होंने स्पेन में गाने का ज़िक्र नहीं किया। 

योगा लंदनआर्काइव लिंक
ग्रिन न्यूज़आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त दावे को आंशिक रूप से गलत पाया है। वीडियो में दिख रही महिला स्पेन के रेडियो स्टेशन पर रोज़ सुबह संस्कृत के श्लोक नहीं गाती है बल्कि वे यु.के से संस्कृत श्लोक की गायिका है |

Title:क्या ये महिला स्पेन के रेडियो चैनल पर रोज़ सुबह संस्कृत में श्लोक गाती है? जानिए सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: Partly False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

20 hours ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

21 hours ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

4 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

5 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

5 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

6 days ago