११ अगस्त २०१९ को “Prakash Chand” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “विदेशो मे साहब की थू थू हो रही हैं और अपने देश के जाहील भक्त इसे मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं तरस आ रहा हैं तुम पर भक्तों” | इस वीडियो में लोगों के भीड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले को आग लगाते हुए देखा जा सकता है | इस विडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को किसी अन्य देश में शूट किया गया है |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत हमने इस विडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें यू-ट्यूब पर २३ जनवरी २०१९ को नोर्थ ईस्ट लाइव द्वारा प्रसारित विडियो मिला जिसके शीर्षक में लिखा गया था कि “मिजोरम विवादास्पद नागरिकता विधेयक का विरोध करता है” | इस विडियो में १८ वे सेकंड पर हम मिजोरम से लोगों को प्रधानमंत्री मोदी व तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले को आग लगाते हुए देख सकते है |
इस विडियो के शीर्षक को गूगल सर्च करने पर हमें इस घटना के बारें में कई खबरें मिली | इन खबरों में लिखा गया है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पुतलों को जलाया गया अर्थात उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया गया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने यहां से सात जिला मुख्यालय और ५० से अधिक अन्य स्थानों पर रैली निकाली | नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर, आंदोलनकारियों ने पीएम और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि विवादास्पद बिल मिजोरम के लोगों के अस्तित्व को खतरे में डाल देगा” |
News18 | आर्काइव लिंक |
NDTV | आर्काइव लिंक |
The Hans India | आर्काइव लिंक |
निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच की पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है,यह पुराना विडियो मिजोरम में हुए घटना को दर्शाता है जिसे सोशल मीडिया पर विदेश में विरोध के नाम से फैलाया जा रहा है |
Title:मिजोरम में हुए विरोध प्रदर्शन का विडियो विदेश में हुई घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…