National

आग में लिपटे होटल का वायरल वीडियो मुंबई से नहीं है|

२३ अक्टूबर २०१९ को “Sajid Hasan” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “मुंबई घाटकोपर होटल गोल्डन में अभी अभी आग लगी” | यह वीडियो एक आग लगी हुई बिल्डिंग को दर्शाता है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह दुर्घटना मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होटल गोल्डन की है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

जाँच की शुरुआत में हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा तो हमें आग बुझाने के लिए एक पानी की टैंकर नज़र आया जिसके ऊपर “ई.ना.पा.नी” लिखा हुआ था | अगर यह मुंबई का पानी का टैंकर होता, तो इस टैंकर के ऊपर “बी. एम. सी” लिखा हुआ होता | ग्रेटर मुंबई के नगर निगम को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन या “बी. एम. सी” कहा जाता है | 

इसके पश्चात हमने “ई.ना.पा.नी” को गूगल पर ढूँढा तो पाया कि इसका फुलफॉर्म “इंदौर नगर पालिका निगम” है | इससे हमें यह प्रतीत होता है कि यह घटना मध्य प्रदेश की है |

इसके पश्चात हमने वीडियो के शुरुआत में नज़र आती एक गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन “MP-09” से शुरू होता है के बारे में जानकारी हासिल की  | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सरकारी वेबसाइट पर ढूँढने पर हमने पाया कि इस गाड़ी का इंदौर आरटीओ का पंजीकरण है | 

इसके पश्चात हमने गूगल पर “इंदौर होटल गोल्डन फायर” इन कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए ख़बरों को ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित खबर मिली, २० अक्टूबर २०१९ को घटित घटना के विवरण में लिखा गया है कि “इंदौर के एक नामी होटल, गोल्डन गेट होटल में भीषण आग लग गयी हैं | विजय नगर इलाके में स्थित ये पांच मंजिला होटल आग की लपटों में घिरी हुई है | सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई |”

आर्काइव लिंक

कई अन्य मीडिया संगठनों से इस दुर्घटना के बारें में खबर प्रकाशित किया, जिसके अनुसार “इंदौर के विजय नगर इलाके में ‘गोल्डन गेट’ नाम के होटल में आग लगी थी |” इस ख़बरों में यही वीडियो देखा जा सकता है |

हिंदुस्तान टाइम्सआर्काइव लिंक
टाइम्स ऑफ़ इंडिया आर्काइव लिंक
न्यूज़ १८ हिंदी आर्काइव लिंक
इंडिया टीवी न्यूज़ आर्काइव लिंक

हमें मुंबई के घाटकोपर इलाके में “गोल्डन” नामक होटल की आग लगने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली |

इंदौर में इस घटना से जुड़े तस्वीरों को २१ अक्टूबर २०१९ को “ANI” ने एक ट्वीट के माध्यम से प्रकाशित किया | 

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वायरल वीडियो में जिस होटल में आग लगी है, वो मुंबई के घाटकोपर का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के इंदौर से है |

Title:आग में लिपटे होटल का वायरल वीडियो मुंबई से नहीं है|

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

20 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

20 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago