False

बुजुर्ग व्यक्ति का बुर्का पहनी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है…

एक बुज़ुर्ग व्यक्ति द्वारा फुट ओवरब्रिज पर बुर्का पहनी हुई महिला को अनुचित तरीके से छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को एक वास्तविक घटना के रूप में व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- बुजुर्ग की उम्र देखीये और उसकी हरकते और बाद में जब उसे लड़की ने दो तमाचे मारे तब बुजुर्ग कह रहे हैं कि मैं जल्दी में था तो गलती से हाथ लग गया था।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन हमें एक फेसबुक पोस्ट में मिला। वीडियो को 5 सितंबर को अपलोड किया गया था।

https://fb.watch/vxvmSt8u50

हमने देखा की इस फेसबुक पेज पर कई अन्य वीडियो भी मौजूद है। जिन्हें यहां,य़हां और यहां पर देखा जा सकता है। इन वीडियो में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे महिला और बुजुर्ग व्यक्ति भी अलग अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। जिससे पता चलता है कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है।

हमने वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला और बुजुर्ग व्यक्ति, फेसबुक पेज पर मिले अन्य वीडियो में दिख रहे महिला और बुजुर्ग के तस्वीरों का विश्लेषण किया। जिससे ये साफ है कि महिला और बुजुर्ग वही है। 

आगे की जांच में हमें पताचला की ये वीडियो अजीजुल हक मोराद नाम के यूजर दावार बनाया गया है। ये बांग्लादेश में रहने वाले वीडियो क्रिएटर है। 

अजीजुल हक मोराद दावा बनाए गए अन्य वीडियो पर भी वायरल वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति को देखा जा सकता है। मिली जानकारी से  यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है और वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, एक बुजुर्ग व्यक्ति बुर्का पहनी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को वास्तविक घटना समझ कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Title:बुजुर्ग व्यक्ति का बुर्का पहनी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago