False

स्पेन में आयोजित उत्सव का वीडियो मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंडप का बताकर वायरल…

लोगों के भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह मुंबई में लालबागचा राजा गणपति मंडप का दृश्य हैं । वायरल वीडियो के पहली क्लिप में कई बड़ी इमारतों के साथ लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

वायरल वीडिय़ो के साथ यूजर ने लिखा है- लालबाग चा राजा गणपति का अविश्वसनीय दृश्य…. मुंबई।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन हमें ट्रिपस्काउट’ नामक एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम पेज पर मिला। यहां पर वीडिय़ो को 17 फरवरी 2024 को पोस्ट किया गया है। इससे ये साफ है कि वीडियो कुछ महीने पुरानी है।

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है-, ये दृश्य ‘फेस्टिवल ऑफ़ सैन फ़र्मिन’ का हैं, जो स्पेन के पैम्प्लोना में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर वायरल वीडियो हमें एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट, @pamplona_fiesta पर भी मिला। पोस्ट में बताया गया है कि दृश्य सैन फरमिन उत्सव के उद्घाटन समारोह से संबंधित हैं, जिसमें लोग पैम्प्लोना के सिटी हॉल के पास एकत्र हुए दिख रहे हैं।

इसके बाद हमने गूगल मैप पर पैम्प्लोना के सिटी हॉल के लोकेशन को ढंडने की कोशश की। हमें मिले लोकेशन में वायरल वीडियो के लोकेशन को साफ देखा जा सकता है। 

आगे हमने वायरल वीडियो में दिख रेह इमारत और गूगल मैप के पैम्प्लोना के सिटी हॉल के इमेज को विश्लेषण करने पर ये साफ है वायरल क्लिप में पैम्प्लोना का सिटी हॉल का है। 

हमें पैम्प्लोना के सिटी हॉल के पास मनाए गए ‘सैन फ़र्मिन उत्सव’ के अन्य वीडियो भी मिले। सैन फ़र्मिन स्पेनिश संस्कृति और परंपरा का त्यौहार है। बतादें कि पैम्प्लोना स्पेन के नवरे प्रांत की राजधानी है।

2024 के लालबागचा राजा (भगवान गणेश) मंडप-

2024 के लालबागचा राजा मंडप से जुड़े दृश्य निम्न में देखे। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के लालबागचा राजा में भगवान गणेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूजा-अर्चना की। निम्न में खबर देखें। 

निष्कर्ष- इस सारी जानकारी से यह स्पष्ट है कि,  वायरल वीडियो का पहला क्लिप में मुंबई के लालबागचा राजा मंडप के दृश्य का नहीं है। ये वीडियो स्पेन के पैम्प्लोना में आयोजित सैन फ़र्मिन उत्सव का है। जहां सैन फ़र्मिन उत्सव के हर साल मनाया जाता है।

Title:स्पेन में आयोजित उत्सव का वीडियो मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंडप का बताकर वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

क्या सलमान खान के मुंबई फ्लैट में लगी आग? जानिए सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऊँची इमारत…

2 hours ago

वीडियो में दिख रही महिला का मोहम्मद रफी की पोती नहीं है, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण का भजन ‘हरि सुंदर नंद मुकुंद’ गाते हुए एक महिला…

6 hours ago

राजस्थान के दौसा का एक पुराना वीडियो,  बिहार में 2025 की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से जोड़कर गलत तरीके से वायरल…

17 अगस्त 2025 को, कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम में 'मतदाता अधिकार…

6 hours ago

मनीषा डेथ केस में प्रदर्शन से जोड़ कर 2 महीने पहले हुए एक हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे से वायरल….

वायरल वीडियो का मनीषा केस से कोई संबंध नहीं है, यह लोहारू के एसडीएम मनोज…

2 days ago

एक पुरानी किडनैपिंग का वीडियो भारत की हालिया घटना के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हुए एक पुराने अपहरण के वीडियो को गलत तरीके से…

2 days ago

अरविंद केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर मनोज तिवारी का 6 साल पुराना बयान, रेखा गुप्ता पर हुए हालिया हमले से जोड़ कर वायरल…

मनोज तिवारी का दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को स्क्रिप्टेड बताने का…

2 days ago