१७ जून २०१९ को टीपीके कोया नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “दुनिया का सबसे लंबा आदमी: अनवर सादिक – अफगानिस्तान, वजन: २४८ किलो | ऊँचाई- १० फुट ३/४ इंच |” इस दावें के साथ एक तस्वीर भी साझा की गयी है | इस पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दर्शाया गया आदमी दुनिया का सबसे लम्बा आदमी है और वह अफ़ग़ानिस्तान से है | यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट लगभग ४५० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |
क्या वास्तव में यह दुनिया के सबसे लम्बे आदमी की तस्वीर है? हमने इस दावे की सच्चाई जानने की कोशिश की |
संशोधन से पता चलता है कि..
जांच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेते हुए गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें कुछ मिलती-जुलती जानकारी नहीं मिली | इसके पश्चात हम गिनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड की वेबसाइट पर गए | वेबसाइट पर सर्च के परिणाम से हमें पता चला कि रोबर्ट वाडलो नामक आदमी दुनिया में सबसे लम्बा आदमी था | जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट पर्शिंग वाडलो का जन्म अमेरिका में एल्टन, इलिनोइस में २२ फरवरी १९१८ को हुआ था | इस खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि यह रोबर्ट अब तक दुनिया का सबसे लम्बा आदमी था | जानकारी अनुसार १५ जुलाई १९४० को मिशिगन के एक होटल में रॉबर्ट की मृत्यु हो गई |
वेबसाइट पर उन्होंने एक सूचि दी है, जिसमे पिछले १०० साल में १० सबसे लम्बे लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है | साथ ही यह लिखा गया है कि “वाडलो के ऊंचाई का रेकॉर्ड आज तक किसीने तोडा नहीं है |” इस सूचि में हम यह भी देख सकते है कि सुल्तान कोसेन नामक व्यक्ति अब तक का सबसे लम्बा आदमी है जो जीवित है | वह तुर्की से है |
इसके पश्चात हमने वर्ल्ड रेकॉर्ड में दुनिया के सबसे ऊँचे जीवित आदमी, सुल्तान कोसेन के बारें में जानकारी खोजी | जानकरी के अनुसार, सबसे लंबा जीवित आदमी सुल्तान कोसेन है, जिसे ८ फरवरी २०११ को अंकारा, तुर्की में ८ फीट २.८ इंच मापा गया था |
निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | दुनिया का सबसे लम्बा आदमी का नाम रोबर्ट वाडलो था और अब दुनिया का सबसे लम्बा जीवित आदमी सुल्तान कोसेन है |
Title:क्या दुनिया के सबसे लम्बे आदमी का नाम अनवर सादिक है ?
Fact Check By: Drabanti GhoshResult: False
मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…
मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…
राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं, फर्जी है वायरल दावा।…
Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…
अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…