Social

शत्रुगन सिन्हा के नाम के फर्ज़ी ट्वीटर हैंडल से किये गये ट्वीट को वायरल किया जा रहा है।

सोशल मंचो पर अकसर कई बड़े नेता व अन्य मशहूर लोगों के फर्ज़ी अकाउंट बनाये जाते है व उनसे गलत व भ्रामक खबरें फैलायी जाती है। फैक्ट क्रेसेंडो ने पहले भी ऐसे कई फर्ज़ी अकाउंट की सच्चाई आप तक पहुँचायी है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मंचो पर देखने को मिल रही है। तस्वीर में आपको अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के नाम से किया गया एक ट्वीट दिखेगा।

उस ट्वीट में लिखा है, 

पहले ईवीएम से वोटों की लूट, फिर नोटबंदी से नोटों की लूट, सरहद पर जवान हो रहे शूट, बड़े उद्योगपतियों को टैक्स छूट, गरीब की आमदनी में हुई लूट, बदन पर दस लाख का सूट, पैरों में पहने तीन लाख का बूट, और मुह में केवल झूट ही झूट।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रही तस्वीर एक फर्ज़ी ट्वीटर हैंडल से किये गये ट्वीट की है।

सबसे पहले हमने उपरोक्त दावे को गूगल पर कीवर्ड सर्च के ज़रिये खोजने की कोशिश की तो परिणाम में हमें ऐसा कोई भी समाचार लेख नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो कि ऐसा ट्वीट शत्रुघन सिन्हा ने किया है। इसके पश्चात हमने वायरल हो रही तस्वीर को गौर से देखा तो हमें तस्वीर में ट्वीटर हैंडल के नाम के साथ कोई ब्लू टिक नहीं नज़र आया। इससे हम यह कह सकते है कि तस्वीर में दिख रहा ट्वीट किसी भी आधिकारिक या वैरिफाइड ट्वीट हैंडल से नहीं किया गया है। इस ट्वीटर हैंडल का नाम @sirshatrughanji है। 

आपको बता दें कि जिस किसी भी ट्वीटर हैंडल के नाम के साथ ब्लू टिक होता है, वह एक वैरिफाइड ट्वीट हैंडल कहलाता है।

इसके बाद हमने @sirshatrughanji के नाम के ट्वीटर हैंडल को खोजने की कोशिश की तो हमें एक हैंडल मिला जिसपर लिखा था, यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है।

आर्काइव लिंक

तदनंतर हमने ट्वीटर पर कीवर्ड सर्च किया व शत्रुघन सिन्हा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल को खोजने की कोशिश की, नतीजन हमें @ShatrughanSinha के नाम का एक ट्वीटर हैंडल मिला जिसके नाम के आगे ब्लू टिक लगा हुआ है।

आर्काइव लिंक

शत्रुघन सिन्हा के इस आधिकारिक अकाउंट से ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है जो उपरोक्त वायरल ट्वीट से मिलता जुलता है, उनका अकाउंट ट्वीटर द्वारा वेरिफाईड है, जिस अकाउंट से उपरोक्त ट्वीट किया गया था जो एक फर्जी अकाउंट था जिसे ट्वीटर द्वारा बंद कर दिया गया है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया है कि उपरोक्त दावा गलत व भ्रामक है। वायरल हो रही तस्वीर एक फर्ज़ी ट्वीटर हैंडल से किये गये ट्वीट की है।

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :
१. मज़ाक के तौर पर बनाए गये वीडियो को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

२. मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहने भा.ज.पा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो बिहार चुनाव प्रचार का बता वायरल किया जा रहा है।

३. डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा पूर्व में किये अपराधों को वर्तमान कोरोना महामारी से जोड़ फैलाया जा रहा है।

Title:शत्रुगन सिन्हा के नाम के फर्ज़ी ट्वीटर हैंडल से किये गये ट्वीट को वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

15 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

15 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago