International

FACTCHECK: जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक नहीं रहें?

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ ट्रीक के निधन की खबर झूठी है। 

कुछ समय से जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक कोलन और लीवर कैंसर से जूझ रहे है और उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। इस वजह से हाल ही में उनके निधन की खबर इंटरनेट पर वायरल हो गयी। जिसे कई बड़े मीडिया हाउस ने भी प्रकाशित किया था। इसी कड़ी में एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें लोगों ने दुख मनाते हुये उन्हें श्रद्धांजली दी है। वायरल पोस्ट में यह लिखा गया है कि…

“हीथ स्ट्रीक का विवादों और फिक्सिंग से रहा नाता बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं था उनके खिलाफ रन बनाना खेलपथ संवाद हरारे। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर्स में शुमार हीथ स्ट्रीक का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले ही जिम्बाब्वे के खेल मंत्री के बयान से पता चला था कि स्ट्रीक के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।“

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस खबर की जाँच हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें वहाँ 23 अगस्त को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट प्रकाशित की हुई मिली। उसमें बताया गया है कि जिम्बाब्वे के क्रिकेटर की निधन की खबर एक अफवाह है। उसमें बताया गया है कि हेनरी ओलोंगा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर स्ट्रीक के निधन पर शोक जताते हुये श्रद्धांजली दी थी। जिसके कुछ समय बाद उन्होंने इस खबर को गलत बताते हुये स्ट्रीक से व्हाटस्एप पर बात करता हुआ अपना एक स्क्रिशॉट शेयर किया। उसमें आप देख सकते है कि हीथ स्ट्रीक ने खुद बताया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वे ज़िंदा है। आप हेनरी ओलोंगा के ट्वीट को नीचे देख सकते है।

https://twitter.com/henryolonga/status/1694212344732357101

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने हिंदुस्तान टाइम्स की एक और रिपोर्ट देखी। उसमें बताया गया है कि हीथ स्ट्रीक ने उनके निधन की अफवाह सुनकर निराशा जताई और कहा कि वे यह देखकर बहुत परेशान और आहत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने ऐसी खबर फैलाने से पहले थोड़ा जिम्मेदारी से काम लेना चाहिये। उन्होंने बताया कि जब इस खबर के बारे में उन्होंने पहली बार सुना तो वे उनकी परिवार के साथ उनके घर में बैठे थे। इस खबर को सुनकर वे और उनका परिवार काफी आश्चर्य हो गये। उन्होंने कहा कि ऐसी खबर कोई बिना पुष्टि के कैसे फैला सकता है। इस खबर को पहले फैलाने वाले से उन्होंने माफी मांगने को कहा है।

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। क्रिक्रेटर हिथ स्ट्रीक के निधन की खबर गलत है। जोकि एक फेक न्यूज़ है।

Title:FACTCHECK: जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक नहीं रहें?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago