Political

क्या अमित शाह उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री बनेंगे? जानिये सच…

यह खबर सच नहीं है। राजस्थान पत्रिका में होली के अवसर पर मज़ाक के तौर पर यह खबर प्रकाशित हुई थी।

भाजप के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के दो सप्ताह बाद भी मुख्यमंत्री एवं मंत्रीमंडल का शपथ समारोह नहीं हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकले लगाई जा रहीं है। 

इसी बीच एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा जिसमें दावा किया गया कि अमित शहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और योगी आदित्यनाथ को देश का गृहमंत्री पद दिया जाएगा। 

वायरल स्क्रीनशॉट में दी गई खबर में लिखा है – हाल ही चार राज्यों में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अमित शाह को नया मुख्यमंत्री चुना है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ देश के नए गृहमंत्री होंगे। बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

फेसबुक | आर्काइव लिंक


Read Also: सिखों द्वारा नागा साधु को पीटने का आठ वर्ष पुराने वीडियो को AAP की जीत से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।


अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने विधायक दल की बैठक के बारे में सर्च किया। लेकिन ऐसी कोई भी खबर हमें नहीं मिली जिसमें अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने की बात कहीं हो। 

आगे ढूंढ़ने ने पर हमें एक यूजर द्वारा फेसबुक पोस्ट के नीचे कमेंट में इस खबर का विस्तारित स्क्रीनशॉट शेयर किया हुआ मिला। 

इस फोटो में यह साफ तौर पर लिखा है कि “ये तीनों खबरें हमारे रिपोर्टर ने होली की मस्ती में लिखी हैं और सच का रंग नहीं चढ़ा है। इसलिए इन्हें उसी अंदाज़ में पढ़ा जाए क्योंकि रियल न मानें होली है।“

आर्काइव लिंक

तस्वीर में “पत्रिका डिजिटल” लिखा हुआ है। कीवर्ड सर्च करने पर पता चला है यह राजस्थान पत्रिका अख़बार में प्रकाशित समाचार का स्क्रीनशॉट है।

राजस्थान पत्रिका के जयपुर संस्करण में पृष्ठ क्रमांक 17 पर होली के दिन (17 मार्च) यह खबर छपी थी। यह पूरा पन्ना आप नीचे देख सकते है। 

17032022-jp-jp-23

कौन है फिर मुख्यमंत्री?

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले है। यह समारोह लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा।


Read Also: क्या उत्तर प्रदेश में 142 सीटों पर फिर होंगे चुनाव? जानिये सच…


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे यह खबर गलत है। होली के अवसर पर केवल मजाक के तौर पर यह खबर छपी थी। इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने वाले है।

Title:क्या अमित शाह उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री बनेंगे? जानिये सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

14 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago