Political

क्या हेमा मालिनी गेंहूँ कटाई के लिए हेलिकॉप्टर से गयी थी?

३ अप्रैल २०१९ को यूथ वौइस् नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि और कितना विकास चाहिए..? हेलिकॉप्टर से मजदूर आ रहे है गेंहूँ काटने | तस्वीर में हम बीजेपी नेता तथा अभिनेत्री हेमा मालिनी को देख सकते है | यह तस्वीर तीन अलग अलग तस्वीरों को जोड़कर एक कोलाज के रूप में साझा की जा रही है | एक तस्वीर में हम हेमा मालिनी को हेलिकॉप्टर में बैठे हुए देख सकते है | दूसरी ओर हम उन्हें खेत में गेंहूँ काटते हुए देख सकते है | इस तस्वीर के माध्यम से यह दावा की जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में गेंहूँ काटने गयी | ‘फैक्ट क्रेसेन्डो’ द्वारा फैक्ट चेक किये जाने तक इस तस्वीर ने लगभग १३००० प्रतिक्रियाएं प्राप्त की थी | यह तस्वीर काफ़ी चर्चा में है व तेजी से साझा की जा रही है |

आर्काइव लिंक

तस्वीर के माध्यम से किया गया दावा सुनने में कुछ अटपटा लगता है | इसीलिए हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने तस्वीरों को अलग कर स्क्रीनशॉट लेने के बाद गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम में हमने पाया कि हेमा मालिनी की हेलिकॉप्टर में बैठी हुई तस्वीर ट्विटर पर भी काफ़ी चर्चा में है | न्यूज़ वेव इंडिया नामक एक ब्लॉग में हमें इस तस्वीर का उल्लेख मिला | हमें हेमा मालिनी की इसी यात्रा के जुडी हुई कुछ और तस्वीरें भी मिली, जो कि आप नीचे देख सकते है |

आर्काइव लिंक

इन तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें हेमा मालिनी के अधिकारिक अकाउंट द्वारा किया गया ट्वीट मिला | २० अक्टूबर २०१५ को उनके द्वारा किये गए इस ट्वीट में हम उपरोक्त तस्वीर को देख सकते है | शीर्षक में लिखा गया है कि “चुनाव प्रचार के दुसरे दिन – पटना से रवाना” | इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी संलग्न की गयी है | इस ट्वीट से हम स्पष्ट हो सकते है कि हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में गेंहूँ काटने नहीं जा रही थी |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हमने दूसरी तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम मिलने पर हम अमर उजाला के वेबसाइट पर गए | हमें १० अप्रैल २०१४ को प्रकाशित की गयी तस्वीरें मिली | तस्वीरों के शीर्षक में लिखा गया है कि “जब ड्रीम गर्ल ने काटी वोटों की फसल!” | विवरण में लिखा गया है कि खेतों में ग्रामीण महिलाओं के संग काट रही गेंहूं की फसल, शायद गेंहू की फसल वोटों की फसल में तब्दील हो जाए |

आर्काइव लिंक

इस तस्वीर को हमने अमर उजाला के २०१४ के आर्काइव में ढूँढने की कोशिश की | हमें १० अप्रैल २०१४ को पन्ने नंबर १३ पर अख़बार में प्रकाशित तस्वीर मिली | उसके विवरण में लिखा गया है कि मथुरा से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने चुनाव क्षेत्र में चुनावी फसल काटते हुए नज़र आई |

आर्काइव लिंक

यह बात स्पष्ट है कि तस्वीरें दो अलग अलग साल व जगह की है | सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें अलग अलग घटनाओं को जोड़कर एक बताकर साझा की जा रही है | दोनों घटनाओं में हेमा मालिनी हरे रंग की साड़ी पहने हुई है जिस वजह से इन तस्वीरों को एक ही घटना के रूप में बताकर साझा करना आसान था | बारीकी के देखने पर हमें तस्वीरों में कुछ फ़र्क़  नज़र आए |  

उपरोक्त तस्वीर में हम देख सकते है कि हेमा मालिनी के दोनों साड़ियों के बॉर्डर का डिजाईन अलग है।

निष्कर्ष : संशोधन के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर व किये गए दावों को गलत पाया। पहली तस्वीर २० अक्टूबर २०१५ को पटना में खिंची गयी थी व दूसरी तस्वीर १० अप्रैल २०१४ को मथुरा में खिंची  गयी थी | इससे यह साबित होता है कि हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में फसल काटने नहीं गयी थी |

Title:क्या हेमा मालिनी गेंहूँ कटाई के लिए हेलिकॉप्टर से गयी थी?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर  वायरल….

सोशल  मीडिया  पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो…

4 hours ago

चेन्नई हवाई अड्डे पर आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम पर वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य 2023 में चक्रवात मिचांग के कारण चेन्नई हवाई अड्डे…

4 hours ago

प्लास्टिक बैग्स से मरे कुत्तों के शव को निकालने का वियतनाम का वीडियो दिल्ली की घटना के दावे से वायरल…

दक्षिणी वियतनाम के का माऊ प्रांत में हुई एक घटना का वीडियो दिल्ली का बताया…

7 hours ago

DEEPFAKE: राष्ट्रपति जेलेंस्की का बेली डांस वाला वीडियो असली नहीं; जानिए सच

सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कथित तौर पर बेली डांस करते…

1 day ago

इटली में आई बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल…

बाढ़ का यह वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी का नहीं है। यह जुलाई महीने में आई…

2 days ago