क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास डाइवोर्स कर रहें हैं? जानिये सच |

False National Social

५,००० से भी ज़्यादा बार साझा किये जा चुके एक फेसबुक पोस्ट मे यह दर्शाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दुसरे से डाइवोर्स लेने वालें हैं | कितनी सच्चाई है इस फोटो में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:
हमने तथ्यों की जांच गूगल मे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के डाइवोर्स के बारे मे ढूंढकर की, जिसमे हमें India Today, NDTV और Khaleejtimes जैसे न्यूज़ वेबसाइट ने इस बात पर ख़बर प्रकाशन की है |

इस ख़बर में न्यूज़ वेबसाइट ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के डाइवोर्स की ख़बर महज़ एक अफ़वाह है | US के प्रसिद्ध मैगज़ीन ‘OK!’ ने ८ अप्रैल २०१९ अपने मैगज़ीन के कवर पेज स्टोरी मे इस अफ़वाह को प्रकाशित कर रहें हैं मगर इस मैगज़ीन का कवर फोटो २ हफ्ते पहले ही ऑनलाइन साझा हो चूका था |

कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक, इस अफवाह को फैलाने के लिए जल्द ही OK! मैगज़ीन पर मुक़दमा चलाने वाले हैं |

इस ख़बर को कई सारे वेबसाइट ने भी प्रकाशित किया है | पूरे प्रकाशन को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

OyeyeahPost | ArchivedLinkIndiatodayPost | ArchivedLinkKhaleejtimesPost | ArchivedLink
IndiatodayPost | ArchivedLinkGossipcopPost | ArchivedLinkIn.comPost | ArchivedLink

इन सब बातों से इस बात की पुष्टि होती है कि डाइवोर्स की बात सिर्फ़ एक अफ़वाह है और असलीयत मे प्रियंका और निक मे कोई डाइवोर्स नहीं होने वाला है |

निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त चित्र में किया गया दावा ग़लत है | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दुसरे को डाइवोर्स नहीं कर रहें हैं और उपरोक्त दावा सिर्फ़ एक अफ़वाह है |

Avatar

Title:क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास डाइवोर्स कर रहें हैं? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False