Political

क्या इलाहाबाद मस्जिद को मोदी ने तुडवा दिया हैं ? जानिये सच |

यह चित्र हमने Asiancorrespondent.com से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

फेसबुक में ७०,००० से भी ज़्यादा साझा किये जा चुके एक पोस्ट मे एक जलती हुई  मस्जिद का फोटो दिखा कर कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि, इलाहाबाद मस्जिद को मोदी ने तोडवा दिया अगर दिल मे जरा सा भी ईमान है तो इतना शेर करो की मोदी का नीद हराम हो जाये…’ | कितनी सच्चाई है इस बात में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:
हमने जांच कि शुरुआत इस चित्र को यांडेक्स इमेज सर्च मे ढूंढने से की तो हमें इस चित्र से सम्बंधित कई खबरों के लिंक मिले |

इस खोज से हमें यह पता चला कि यह मस्जिद वास्तव में म्यांमार की है और वहां हुए  एक दंगे में उसे जलाया गया था | इसके बाद हमने दंगे के बारे मे खोज की तो हमें पता चला कि २० मार्च २०१३ को म्यांमार के मीक्तीला शहर में एक सोने की दुकान के मुस्लिम मालिक के साथ एक बौद्ध महिला के विवाद ने दंगे का रूप ले लिया | म्यांमार में हमेशा मुसलमानों और बौद्धों के बीच टकराव होते रहता है, जिसके चलते अक्सर वहाँ दंगे होते हैं | मगर २० मार्च २०१३ के दंगे ने एक अलग ही मोड़ ले लिया जब मुस्लिम समाज के विद्यालय और मस्जिद भी जला दिए गए | इस घटना में लगभग ४४ से ज़्यादा लोग मारे गए, ६१ से ज़्यादा घायल हुए और हज़ारों की तादाद में लोग बेघर हुए |

इस दंगे के बारे मे पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

RFA.orgPost | ArchivedLinkBBCPost | ArchivedLinkWikipediaPost | ArchivedLink
EhlibeytalimleriPost  | ArchivedLinkAsianCorrespondentPost | ArchivedLinkThestatelessPost| ArchivedLink

इस दंगे पर देखिये नीचे लाइव रिपोर्ट.

YoutubePost | ArchivedLink

जब हमने ‘उपरोक्त मस्जिद इसी दंगे का हिस्सा है या नहीं’ इस बात की और जांच की और गूगल सर्च किया तो हमे इस दंगे मे बर्बाद किये गए विद्यालय और मस्जिदों की एक सूचि मिली |

छटवे क्रमांक मे दर्ज किया गया नाम ‘थिरी मिन्ग्लार मस्जिद’ उपरोक्त चित्र के मस्जिद के नाम से मिलता है |

यह चित्र हमने Gettyimages से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

इस दंगे मे प्रभावित सूचि नीचे दिए लिंक्स पर पर भी उपलब्ध है |

ohingyathaiPost | ArchivedLinkM-mediagroupPost | ArchivedLinkArrahmahPost | ArchivedLink

इसके बाद हमने गूगल मैप्स में जब “थिरी मिन्गलार मस्जिद” नाम से ढूँढा तो हमे उपरोक्त पोस्ट की मस्जिद का चित्र व मैप मे ‘गूगल स्ट्रीट व्यू’ दोनों मिले |

“गूगल मैप”

“गूगल स्ट्रीट व्यू”

म्यांमार मे हुए २० मार्च २०१३ के दंगे मे प्रभावित स्थलों की सूचि मे जिस मस्जिद का नाम दर्ज था, उस नाम से उपरोक्त चित्र हुबहू मिलता है |

इससे इस बात की पुष्टि होती है की उपरोक्त चित्र म्यांमार मे २०१३ को हुए दंगे मे प्रभावित थिरी मिन्ग्लार मस्जिद का ही है |

निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि किया गया दावा ‘इलाहाबाद मस्जिद को मोदी ने तोडवा दिया अगर दिल मे जरा सा भी ईमान है तो इतना शेर करो की मोदी का नीद हराम हो जाये…’ ग़लत है | उपरोक्त चित्र म्यांमार मे २०१३ को हुए दंगे मे प्रभावित मस्जिद का है, अलाहाबाद के किसी मस्जिद का नहीं |

Title:क्या इलाहाबाद मस्जिद को मोदी ने तुडवा दिया हैं ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

मनीषा डेथ केस में प्रदर्शन से जोड़ कर 2 महीने पहले हुए एक हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे से वायरल….

वायरल वीडियो का मनीषा केस से कोई संबंध नहीं है, यह लोहारू के एसडीएम मनोज…

18 hours ago

एक पुरानी किडनैपिंग का वीडियो भारत की हालिया घटना के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हुए एक पुराने अपहरण के वीडियो को गलत तरीके से…

18 hours ago

अरविंद केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर मनोज तिवारी का 6 साल पुराना बयान, रेखा गुप्ता पर हुए हालिया हमले से जोड़ कर वायरल…

मनोज तिवारी का दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को स्क्रिप्टेड बताने का…

19 hours ago

तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो एडिट करके वोटर अधिकार यात्रा से जोड़कर वायरल…

आगामी बिहार चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’…

1 day ago

कंगना रनौत ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर नहीं किया  हमला, एडिटेड है वायरल वीडियो…

मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 day ago

ओडिशा के रथ यात्रा रैली का वीडियो बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का बताकर वायरल…

17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने…

3 days ago