क्या भारतीय पुलिस देश की बेटियों को बेरहमी से मार रहें हैं ? जानिये सच |

२५ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Jagat Express’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट मे कुछ पुलिसकर्मियों के सामने खड़ी एक लहुलुहान महिला की तस्वीर है | पोस्ट के विवरण में लिखा है – मोदी योगी जी बेटी बचाव का नारा यही है जो बेटियों पर अत्याचार कर रहे पुलिस वाले इनको आप क्या कहे गे | जो बेटियों को इतना बेरहमी से मार रहे हैं | मोदी योगी हाय हाय| इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘भारतीय पुलिस देश की बेटियों को बेरहमी से मार रहें हैं |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा | हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें है |

इस संशोधन मे हमें Independent.co.uk और Trueactivist.com द्वारा प्रसारित  ख़बरें मिली | इस ख़बर के मुताबिक मणिपुर में एक औरत को यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर दो आदमी ने बेरहमी से मारा | यह घटना २२ दिसम्बर २०१६ की है | इस घटना के तीन आरोपियों में से अरुण यादव नामक एक आदमी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था और बाकी दो को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस ने खोजबीन चालू रखी थी | Trueactivist.com ने इस घटना का विडियो भी अपने ख़बर मे दिया है, जिसे आप नीचे देख सकतें है | 

Independent.co.uk ने YahooNews द्वारा दी गयी ख़बर का लिंक भी अपने ख़बर में दिया है | YahooNews में भी हुई घटना के बारे में ANI द्वारा प्रकाशित ख़बर को साझा किया है |

पूरी ख़बरों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

२३ दिसम्बर २०१६ : IndependentPost | ArchivedLink

२२ दिसम्बर २०१६ : YahooNewsPost | ArchivedLink

२९ जनवरी २०१७ : TrueactivistPost | ArchivedLink

इस संशोधन से हमें साफ़ पता चलता है की उपरोक्त चित्र मे दर्शायी गयी ज़ख्मी महिला को पुलिस ने नहीं बल्कि दुसरे तीन व्यक्तियों ने यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर बेरहमी से मारा | उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को गलत विवरण के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘भारतीय पुलिस देश की बेटियों को बेरहमी से मार रहें हैं |’ ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर मे दर्शाई गयी महिला को तीन अन्य व्यक्तियों ने मारा है, पुलिस ने नहीं |

Title:क्या भारतीय पुलिस देश की बेटियों को बेरहमी से मार रहें हैं ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

6 hours ago

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

1 day ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

2 days ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

2 days ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

3 days ago