Categories: FalseNational

वीडियो का चक्रवात निसर्ग से कोई सम्बन्ध नहीं है |

समुद्र में एक जलप्रपात प्रतीत होने वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चक्रवात निसर्ग का है, जिसने बुधवार ३ जून २०२० को गुजरात और महाराष्ट्र में काफी नुकसान पहुँचाया है, १५ सेकंड के इस वीडियो में हवा और पानी की धुंध का एक भँवर स्तंभ बना हुआ दिखाई देता है, जिसे एक जलप्रपात के रूप में जाना जाता है,  इस वीडियो को समुद्र के बीच में रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है | इस वीडियो को फेसबुक पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़कर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें एक सदृश्य वीडियो यूट्यूब पर २५ अक्टूबर २०१९ को उपलब्ध मिला | इस वीडियो के विवरण के अनुसार इस वीडियो को चक्रवाती मौसम के दौरान गोवा तट से रिकार्ड किया गया था, यह एक जलप्रपात पानी और धुंध का स्तंभ है जिसका पानी पर गठन होता है | यह अक्सर बादलों से जुड़ता है और आमतौर पर पानी के ऊपर बवंडर के रूप में जाना जाता है |

इसके आलावा हमें एक और वीडियो भी यूट्यूब पर प्राप्त हुआ जिसे २६ अक्टूबर २०१९ को अपलोड किया गया था | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि यह गोवा में क्यार चक्रवात को दर्शाता है | गोवा के कई हिस्सों में चक्रवात क्यार, एक उष्णकटिबंधीय सुपर चक्रवाती तूफान, जो उत्तर हिंद महासागर में बना था और पिछले साल २५ अक्टूबर को गोवा में इस क्यार चक्रवात ने नुकसान पहुँचाया था  | इस वीडियो के अनुसार यह वीडियो गोवा में बम्बोलिम बीच का है |

इस वीडियो का इन्टरनेट पर २०१९ से उपलब्ध होना इस बात को स्पष्ट करता है कि इस वीडियो का ३ जून २०२० को महाराष्ट्र में आये चक्रवात निसर्ग से कोई सम्बन्ध नहीं है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो हाल ही मे महाराष्ट्र में आये चक्रवात निसर्ग को नही दर्शाता है |

Title:वीडियो का चक्रवात निसर्ग से कोई सम्बन्ध नहीं है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago