Social

दूधसागर का झरना कसारा घाट और गोरम घाट का बताकर फैलाया जा रहा है |

१८ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘राजस्थान से हो तो पेज लाइक कीजिए नामक एक फेसबुक पेज द्वारा एक वीडियो साझा किया गया था  | इस वीडियो में एक झरना दिखाया गया है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, ” जबर्दस्त विडिओ यार आपने सही मॉके पर गोरम घाट की तस्वीरें ली |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘वीडियो में दिखने वाला झरना गोरम घाट का है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

सोशल मीडिया पर हमें इसके अलावा यह वीडियो कसारा घाट के नामे से भी साझा मिला |

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस वीडियो को InVidTool की मदद से स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें यह वीडियो दूधसागर के नाम से मिला | 

TwitterPost | ArchivedLink

हमने इसके बाद गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड्स देकर इस झरने के बारे में ढूंढा | हमारे द्वारा पाए गये परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

1.गोरम घाट : राजस्थान 

गोरम घाट के बारे में Rajasthanblog.org नामक एक वेबसाइट पर हमें इस इलाके में स्थित झरने की तस्वीर मिली | हमने यह तस्वीर उपरोक्त वीडियो से भिन्न पायी |

2.कसारा घाट : महाराष्ट्र

कसारा घाट के बारे में Treksandtrails.org नामक एक वेबसाइट पर हमें इस इलाके में स्थित अशोका झरना की तस्वीर मिली | यह तस्वीर उपरोक्त वीडियो से बिलकुल अलग है |

3.दूधसागर : गोवा : महाराष्ट्र

दूधसागर के बारे में Wikipedia.org वेबसाइट पर हमें इस झरने की तस्वीर मिली, जो उपरोक्त वीडियो में झरने की तस्वीर से हुबहू मिलती जुलती है |

इसके अलावा हमें गोवा राज्य की सरकारी वेबसाइट पर दूधसागर झरने की तस्वीर मिली, जो उपरोक्त वीडियो से हुबहू मिलती है |

https://www.goa.gov.in/places/dudhsagar-waterfalls/

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो कर्नाटक और गोवा की सीमा स्थित दूधसागर का है| 

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “वीडियो में दिखने वाला झरना गोरम घाट या कसारा घाट का है |” ग़लत है |

Title:दूधसागर का झरना कसारा घाट और गोरम घाट का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

2 hours ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

23 hours ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

1 day ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

2 days ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

2 days ago