५ अगस्त २०१९ को ‘Whatsapprecords’ नामक फेसबुक पेज द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया था, इस वीडियो में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बारिश के पानी में भरा हुआ दिख रहा है | इस वीडियो के विवरण में लिखा है कि – Bombay Airport today…|‘ पोस्ट का दावा की – यह वीडियो हालही में हुई मूसलधार बारिश के वजह से मुंबई हवाई अड्डे की परिस्थिति का है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में दिए गए वीडियो के स्क्रीनशॉटस लेकर यांडेक्स इमेज सर्च पर ढूंढा, इस परिणाम में हमें ‘NewsinFlight‘ नामक एक वेबसाइट मिली, इस वेबसाइट पर ३१ अगस्त २०१७ को प्रकाशित एक रिपोर्ट ने इस विडियो को मेक्सिको एअरपोर्ट का बताते हुये यह बताया है कि मुसलाधार बारिश के चलते मेक्सिको एअरपोर्ट जलमग्न हो गया था और इस खबर के साथ एक वेरिफ़ायड हैंडल का ट्वीट भी संग्लित था जो मेक्सिको एअरपोर्ट की उस दिन की हालत बयां करता है, इसके अलावा हमें कई अन्य मीडिया संगठनों द्वारा मेक्सिको एअरपोर्ट की इस दिन की मुसलाधार बारिश व उससे बाधित हवाई सेवाएँ के बारें में जानकारी मिली | ५ घंटे पश्चात मेक्सिको एअरपोर्ट पर हवाई सेवाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी गई थी |
इस खबर के बारें में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे |
NewsinFlightPost | ArchivedLink |
Tweet | ArchivedLink |
Aviation 24 | Archive Link |
Downvids | Archive Link |
Lopezdoriga | Archive Link |
AICM | Archive Link |
‘aviacionaldia’ द्वारा प्रसारित ३१ अगस्त २०१७ की खबर के मुताबिक मूसलधार बारिश के कारण मेक्सिको हवाई अड्डे में तकरीबन ३०० फ्लाइट्स रद्द कर दी गयी थी और लगभग ५ घंटे के अवरोध के बाद यहाँ हवाई सेवाएँ सुचारू रूप से फिर शुरू की गयीं थी।
मेक्सिको के एक स्थानीय News TV चैनल ‘FORO’ द्वारा इस खबर को उसी दौरान प्रसारित किया गया था |
उपरोक्त तथ्यों व अनुसंधान से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो मुंबई हवाईअड्डे का नहीं है |
सोशल मीडिया पर ये वीडीयो अलग अलग ऐरपोर्ट्सजैसे मुंबई, बैंगलोर व ह्यूस्टन के दावों के साथ साझा किया जा रहा है,
यह वीडियो ३० अगस्त २०१७ को मेक्सिको हवाईअड्डे का है | इस वीडियो का भारत से कोई सम्बन्ध नहीं है | इस पुराने वीडियो को वर्तमान में साझा कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा यह वीडियो हालही में हुई मूसलधार बारिश के वजह से मुंबई हवाई अड्डे की परिस्थिति का है |’ ग़लत है |
Title:यह वीडीयो ३० अगस्त २०१७ को मेक्सिको हवाईअड्डे पर लिया गया था |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
उत्तर प्रदेश के इटावा के कथावाचक मुकुट मणि यादव से जुड़े हालिया मामले ने एक…
लंगूर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…
अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के विरोध में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन का नहीं, बल्कि…
सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…
अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…
इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे…