यह वीडीयो चीन में स्थित ‘Yellow’ नदी का है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कुछ दिनों से मूसलधार वर्षा होने के कारण, सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडीयो जो कि भारी वर्षा से हुई तबाही से सम्बंधित हैं पोस्ट किए जा रहे हैं, एक ऐसा ही वीडीयो ६ अगस्त २०१९ को ‘Mysuru Online’ नामक फेसबुक पेज द्वारा पोस्ट किया गया है और इस वीडियो के विवरण में लिखा है कि, “Water Being Released from Pavana dam in Pune district.” पोस्ट का दावा की – यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित पवना बाँध का है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में दिए गए वीडियो के स्क्रीनशॉटस लेकर यांडेक्स इमेज सर्च पर ढूंढा, इस परिणाम में हमें @_TUANA_TUANA_ नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा ७ मई २०१९ को साझा किया गया एक ट्वीट मिला | 

TwitterPost | ArchivedLink

यह ट्वीट अन्य भाषा में लिखा होने के वजह से हमने इस लेख को ‘Google Translator’ की सहायता से अंग्रेजी में अनुवाद किया, तो पता चला कि यह वीडियो किसी येल्लो नदी के बाँध के बारे में हैं | 

गूगल पर जब हमने ‘dam on the yellow river’ कीवर्ड्स देकर ढूंढा, तो हमने पाया कि चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग शहर में येल्लो नदी पर सीओलैंगडी बांध स्थित है |

इसके अलावा हमें China.Org.cn नामक चीन की अधिकृत सरकारी वेबसाइट मिला, जिसमें २९ जुलाई २०१० को प्रसारित इस बाँध के बारे में खबर मिली | 

इस वेब्सायट में चीन के सीओलैंगडी बांध की तस्वीरें संग्लित हैं, इसी खबर के दुसरे पन्ने पर हमें उपरोक्त पोस्ट के दावे से मिलती-जुलती बाँध की तस्वीर मिली | इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

China.orgPost | ArchivedPage1 | ArchivedPage2 | ArchivedPage3 | ArchivedPage4

इसके अलावा ‘hitfull.com‘ नामक एक समाचार वेबसाइट ने जुलाई २०१९ को सीओलैंगडी बांध में होने वाली सालाना रेत सफाई कार्यक्रम के बारे में लिखा है और इस बाँध की कई तस्वीरें साझा की थी | इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

HitfullPost | ArchivedLink

हमने जब उपरोक्त दावे में दिखाए गए बाँध और चीन के सीओलैंगडी बांध की तस्वीर की तुलना की, तो हमने दोनों को सामान पाया | इस तुलना को आप नीचे देख सकतें हैं |

गूगल पर ‘Pavana Dam’ कीवर्ड्स से ढूंढने पर हमें पावना बाँध की तस्वीर मिली, जो सीओलैंगडी बांध या उपरोक्त दावे में दी गयी वीडियो से बिलकुल नहीं मिलती है |

हमने इस दावे के बारे में पुणे जिले के उपजिल्हाधिकारी श्री जयश्री कटारे से बात की उन्होंने हमें ये स्पष्ट किया की पावना डैम से हाल ही में कभी भी इतनी भारी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया है, ये वीडीयो पुणे जिले से नहीं है।

उपरोक्त अनुसंधानों से स्पष्ट होता है कि दावे में दर्शाया गया वीडियो चीन के सीओलैंगडी बांध का है, इसका पुणे में स्थित पावना बाँध से कोई सम्बंध नहीं है।

भारी वर्षा के चलते इस वीडियो को गलत विवरण से फैला कर लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित पवना बाँध का है |’ ग़लत है |

Title:यह वीडीयो चीन में स्थित ‘Yellow’ नदी का है।

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

5 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

5 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago