Categories: FalseNationalSocial

शिमलामिर्च में पाए गए परजीवी कीड़े के वीडियो को दुनिया का सबसे खतरनाक सांप बताकर फैलाया जा रहा है |

२६ अगस्त २०१९ को हमारे whatsapp नंबर 9049053770 पर हमारे एक पाठक श्री राजीव भट्टाचार्य द्वारा एक वीडियो भेजा गया व हमसे इसकी सत्यता जाँचने का निवेदन किया|

इस वीडियो के साथ किया गया दावा बांग्ला भाषा मे है, “পৃথিবীর সবথেকে সরু একটি বিষধর সাপ ক্যাপসিকাম বা সিমলা মির্চ দেখে খান” हिंदी में अनुवाद : “दुनिया का सबसे पतला ज़हरीला सांप | कैप्सिकम या शिमला मिर्च देखकर खाइए |” जब हमने इस दावे को सोशल मीडिया पर ढूंढा, तो हमने कई लोगों द्वारा यह वीडियो साझा किया गया पाया |

२२ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘The Voice of Siliguri’ नामक एक फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा किया गया है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, The world’s most thinnest yet very poisonous snake was found inside a capsicum. See well before you eat.” इस पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि, ‘यह वीडियो दुनिया के सबसे पतले व सबसे ज़हरीले सांप का है, जो शिमला मिर्च के अंदर पाया गया है |’

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले गूगल पर ‘worlds thinnest snake’ की-वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें विकिपीडिया का एक लिंक मिला, इस वेबसाइट के मुताबिक ‘बार्बाडोस थ्रेडस्नेक’ दुनिया का सबसे छोटा सांप है | मगर इस सांप की तस्वीर उपरोक्त वीडियो में दिखने वाले जीव से काफ़ी अलग है |

इसके अलावा हमें YouTube पर इस सांप से सम्बंधित जानकारी का एक वीडियो मिला, जिसमें इस सांप की कई तस्वीरें एक वीडियो के तौर पर दी गयी है |

इसके पश्चात् हमने InVidTool की मदद से उपरोक्त वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें Imgur.com नामक एक वेबसाइट पर इस वीडियो के सिलसिले में किये गए सवाल-जवाब मिले जहाँ उपरोक्त शिमलामिर्च में पाये जीव को कई लोगों ने एक प्रकार का कीड़ा कहा है |

जबाब में मिले अलग अलग नामों को हमने  गूगल पर ढूंढा, तो हमें ‘Horsehair Worm’ की-वर्ड्स से दो मिलते-जुलते परिणाम वाली वेबसाइटस मिलीं| इन वेबसाइट में जो तस्वीर दी गयी है, वह तस्वीर उपरोक्त वीडियो में दिखने वाले कीड़े से हुबहू मिलती है और इसे ‘हॉर्सहेयर वर्म’ कहा गया है |

RedwormcompostingPost | ArchivedLink

PennlivePost | ArchivedLink

YouTube पर भी हमें एक वीडियो मिला जिसमे एक कीड़ा दर्शाया गया है और यह कीड़ा उपरोक्त वीडियो में दर्शाए कीड़े से हुबहू मिलता है | इस वीडियो में इस कीड़े को ‘हॉर्सहेयर वर्म’ नाम दिया है |

इस बात की पुष्टि करने के लिए हमने ‘Indian Institute of Science-Center of Ecological Sciences’ में प्रोफेसर वीना टंडन से बात की, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि, “उपरोक्त वीडियो में दिखने वाला एक ‘वर्म’ है | इसे ‘हॉर्सहेयर वर्म’, ‘गोरडिअस’ या ‘नेमोटोमोरफा’ कहा जाता है | यह वर्म मिट्टी , पानी या पौधों में रहते है और जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक नहीं है | वीडियो में शिमला मिर्च से निकलने वाला ना ही कीड़ा है और ना ही कोई सांप है |”

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में साझा वीडियो विश्व के सबसे पतले व ज़हरीले सांप का नहीं, बल्कि यह एक हॉर्सहेयर वर्म का है | वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है | 

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो दुनिया के सबसे पतले व सबसे ज़हरीले सांप का है, जो शिमला मिर्च के अंदर पाया गया है |’ ग़लत है |

Title:शिमलामिर्च में पाए गए परजीवी कीड़े के वीडियो को दुनिया का सबसे खतरनाक सांप बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

अमेरिका में गिरफ्तार हुए ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह की मां से मिले चंद्रशेखर? नहीं,दावा फर्जी..

अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के परिवार वालों…

17 hours ago

अलीगढ़ में मुहर्रम के दौरान करतब दिखाने का वीडियो फिरोजाबाद में चोर के साथ बर्बरता के दावे से वायरल…

यह वीडियो अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान हुए एक करतब…

3 days ago

घूमती मोटरसाइकिलों का वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है, भारत का नहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता…

4 days ago

नॉर्वे में आए लैंडस्लाइड के पुराने वीडियो को जम्मू का बताकर वायरल किया जा रहा है…

देश के कई राज्यों में बारिश आफत बन कर टूट रही है, नदी नाले सब…

4 days ago

FACT-CHECK: क्या पीएम मोदी ने खुद को ‘लुटेरा’ और ‘चोर’ कहा? अधूरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप…

4 days ago