Categories: FalseNationalSocial

२००७ में ओडिशा की बाढ में टूटे गुमुडा पुल का वीडियो वर्तमान में विजापुर-सोलापुर हाईवे पर स्थित टाकली ब्रिज का बताकर फैलाया जा रहा है |

१३ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Setiawan’ नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, इस वीडियो में नदी के बहाव की वजह से एक पुल टूटते हुए दिख रहा है, इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, Bijapur Solapur Takali bridge collapsed, Maharashtra, India 13August2019″ हिंदी में अनुवाद : ‘विजापुर सोलापुर टाकली ब्रिज टूट गया, महाराष्ट्र |’

वर्तमान में महाराष्ट्र के कई जगह भारी बारिश की वजह से बाढ़ को लेकर सोशल मंचों पर कई प्रकार के दावे हो रहे है, इस पोस्ट में भी महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति के चलते ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि, ‘यह वीडियो वर्तमान में विजापुर-सोलापुर हाईवे पर स्थित टाकली पुल के ध्वस्त होने की है |’

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले टाकली गाँव की सरपंच सुशीला ख्यामगोंडे से संपर्क किया | उन्होंने इस वीडियो को देखकर कहा कि यह वीडियो टाकली का नहीं है | “जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो मैंने पुल पर जाकर सुनिश्चित किया | सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर टाकली पुल सुरक्षित है | कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें |” 

इसके अलावा जब हमने वहां के स्थानीय पत्रकारों से पुछताछ की, तो उन्होंने कहा कि यह बात गलत है और झूठी अफवाह फैलाई जा रही है |

इसके बाद हमने InVidTool की मदद से उपरोक्त वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें YouTube पर अपलोड किये गए बहुत पुराने वीडियो मिले |

वीडियो १ : १३ नवम्बर २०१० : hiprasanna5386

वीडियो २ : १३ जुलाई २०११ : mithleshgiet

वीडियो ३ : ५ जनवरी २०१२ : lakojishiba

इसके बाद हमने वीडियो का हमारे भाषा विशेषज्ञ से विश्लेषण करवाया, तो पता चला कि वीडियो में सुनाई देने वाली भाषा उड़िया है |

फिर हमने ओडिशा में ऐसी घटना से जुड़ी ख़बर को गूगल पर ‘gumuda bridge collapse in odisha २००७’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें समाचार वेबसाइट पर इस तरह के पुल ढहने से जुड़ी ख़बरें मिली | विडियो में भी गुमुडा पुल के ढह जाने का जिक्र है और इन ख़बरों में भी गुमुडा पुल का जिक्र है |

०७ सितम्बर २००७ : OutlookindiaPost : ArchivedLink

०७ दिसम्बर २०१५ : NewindianexpressPost : ArchivedLink

६ जून २०१७ : MangoNews : YouTube Video

इसके बाद हमने ओडिशा मे रायगढ़ जिले के कलेक्टर प्रमोद कुमार बेहेरा से संपर्क साधा, तो उन्होंने यह वीडियो देख कर कहा कि, “यह बहुत पुरानी घटना है और मैं इसकी पुष्टि कर आपको बताता हूँ कि यह ओडिशा में किस जगह का है व यह वारदात कब घटी थी |” हमें जैसे ही इस वीडियो के बारे मे पुख्ता ख़बर मिलती है, हम इस पोस्ट को हमारे पाठकों के लिए अपडेट कर देंगे |

इसके साथ ही जब हमने गुमुडा गांव के लोगों को ये विडीओ भेज कर उनसे इस प्रकरण से बात की, तो उन्होंने भी इस बात पर सहमति दी कि यह पुल कई साल पहले बाढ की वजह से ही टूटा था |

इस संशोधन से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में साझा वीडियो २०१० से सोशल मीडिया पर मौजूद है और वर्तमान में महाराष्ट्र से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है | इस वीडियो का अगस्त २००७ में ओडिशा में आयी बाढ का होने की संभावना बहुत है, मगर वर्तमान में इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है |

जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो वर्तमान में विजापुर-सोलापुर हाईवे पर स्थित टाकली पुल के ध्वस्त होने का है |’ ग़लत है |

Title:२००७ में ओडिशा की बाढ़ में टूटे गुमुडा पुल का वीडियो वर्तमान में विजापुर-सोलापुर हाईवे पर स्थित टाकली ब्रिज का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

19 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago