२०१६ जम्मू अखनूर की घटना के वीडियो को वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे द्वारा की गयी घटना बताकर फैलाया जा रहा है |

१८ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Arun Gautam BirWa’ नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में एक आदमी एक सिख समुदाय के व्यक्ति को बालों से पकड़कर खींचते हुए व उसे मारते हुए दिख रहा है | इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “इलाहाबाद मे उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे ने ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो पर सत्ता के नशे मे चूर नेता ने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा ।” इस पोस्ट के माध्यम से यह दवा किया जा रहा है कि, ‘यह वीडियो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे द्वारा करी गई हरकत का है |’

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले InVidTool की मदद से उपरोक्त वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें YouTube पर अपलोड किये गए २०१६ व २०१७ के पुराने वीडियो मिले |

वीडियो 1 : १३ मई २०१६ : Jagjeet Singh123

वीडियो 2 : २२ मई २०१६ : jiobindass वीडियो ३ : १२ जुलाई २०१७ : YE KASE KIYA

मिले परिणामों में १३ मई २०१६ को सबसे पहले YouTube पर अपलोड किये गए वीडियो के शीर्षक में ‘अखनूर’ लिखा हुआ था | ‘अखनूर’ शहर जम्मू-कश्मीर में स्थित है | इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर ‘Sikh truck driver beaten and pulled by hair in Jammu’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ‘SikhSangat’ नामक एक वेबसाइट पर १४ मई २०१६ को प्रकाशित एक ख़बर मिली |

इस ख़बर के अनुसार, वानी गुप्ता नामक एक युवक पर धारा ३४१, ३२३, २९५, ३०७ के तहद अखनूर पुलिस थाने में प्रथिमिकी दर्ज हुई है | इस ख़बर में उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो का स्क्रीन शॉट देकर दावा किया गया है कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति ‘वानी गुप्ता’ है |

SikhsangatPost | ArchivedLink

इस बात की पुष्टि के लिए जब हमने अखनूर पुलिस थाने से संपर्क साधा, थाने के मुंशी रमेश चन्द्र ने हमें बताया कि, “यह घटना हमारे थाना छेत्र की १३ मई २०१६ की थी | हरविंदर सिंह नामक एक सिख ने वानी गुप्ता व सनी गुप्ता के खिलाफ धारा ३४१, ३२३, २९५, ३०७ व हत्या के प्रयास के तहद प्रथिमिकी दर्ज की थी | इसके बाद इस प्राथिमिकी पर १४ मई २०१७ को (First edition session court, Jammu) प्रथम संस्करण सत्र न्यायालय जम्मू में चार्जशीट पेश हो चुकी थी |”

इसके बाद जब हमने गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें इस सन्दर्भ में १४ मई २०१६ को प्रकाशित सामान ख़बरें मिली जिसमें आरोपी वानी गुप्ता द्वारा ट्रक चालाक हरविंदर सिंह को निर्दयता से मारने की वजह से गिरफ्तारी की ख़बर दी गयी है | इसके अलावा हमें २०१६ में दर्ज की गयी (FIR) प्राथिमिकी की फोटो भी इस ख़बर में मिली |

१६ मई २०१६ : DailysikhupdatesPost : ArchivedLink

१६ मई २०१६ : KhalsaforcePost : YouTube Video

इन अनुसंधानों से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में साझा वीडियो २०१६ से सोशल मीडिया पर मौजूद है और वर्तमान की किसी घटना से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  यह वीडियो २०१६ को जम्मू के अखनूर नामक शहर में हुई वारदात का है और इस वीडीयो का उत्तर प्रदेश के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री व उनके परिवार से कोई सम्बंध नहीं है |

Title:२०१६ को जम्मू के अखनूर में हुए घटना का वीडियो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे द्वारा की गयी घटना का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

23 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

23 hours ago