Categories: FalseNationalSocial

क्या मुंबई पुलिस आयुक्त ने आतंकवादी हमले की आशंका में एक चेतावनी का वीडियो जारी किया है ?

११ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Pavitra Saraf नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में एक व्यक्ति राष्ट्रपति द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० रद्द होने के चलते कथित आतंकी हमले की संभावना व्यक्त करते हुए लोगों को आगाह कर रहा है । इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “Mumbai Police commissioner. Total Mumbai under terrorist attack. Please be careful. All railway stations. All bars and cinema halls. Auditoriums. All public places. Please forward to all groups. Jay Hind. Jay Maharashtra”. हिंदी में अनुवाद : ‘मुंबई पुलिस आयुक्त | पूरी मुंबई में आतंकी हमले की आशंका | कृपया सावधान रहें | सारे रेलवे स्टेशन | सभी बार और सिनेमाघर | सभामंडप | सभी सार्वजनिक स्थान | कृपया सभी ग्रुप में फॉरवर्ड करें | जय हिंद | जय महाराष्ट्र |’

वर्तमान में सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० हटाने को लेकर सोशल मंचों पर कई प्रकार के दावे हो रहे है, इस पोस्ट में कश्मीर की मौजूदा स्थिति के चलते यह दावा किया जा रहा है कि – ‘यह वीडियो मुंबई के पुलिस आयुक्त द्वारा आतंकी हमले की सम्भावना के चलते जन साधारण के लिए जारी चेतावनी की है |’ 

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले मुंबई के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के बारे में गूगल पर ‘Commissioner of Mumbai’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जानकारी मिली कि IPS संजय बर्वे २८ फ़रवरी २०१९ से पुलिस आयुक्त नियुक्त हुए हैं | इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट मे साझा वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति और आयुक्त संजय बर्वे की तस्वीर की तुलना की,हमें दोनों व्यक्तियों के चेहरे में समानताये नहीं दिखाई दी | हमने दोनों व्यक्तियों को अलग पाया | इस विश्लेषण को आप नीचे देख सकतें हैं |

इसके बाद हमने पुलिस आयुक्त संजय बर्वे से संपर्क किया, तो उन्होंने हमें बताया कि, “मुंबई की स्थिति शांत है और मेरे द्वारा ऐसा कोई भी वीडियो या अलर्ट जारी नहीं किया गया है |”

इस जानकारी के प्राप्त होने के बाद हमने InVidTool की मदद से उपरोक्त वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें ‘ब्रिगेडियर हेमंत महाजन सेवानिवृत्त’ नामक व्यक्ति के बारे में परिणाम मिले |

इसके बाद हमने जब गूगल पर ‘Brigadier hemant Mahajan Rtd’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

संशोधन 1 : ब्रिगेडियर हेमंत महाजन YSM (Retd.) राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों पर लिखतें हैं |

संशोधन 2 : ब्रिगेडियर हेमंत महाजन YSM (Retd.) अपना खुद का एक ब्लॉग चलाते हैं, जिसमें उनके द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित लेख व वीडियो प्रसारित किये जाते है |

BrigHemantMahajan.blogspot.com | ArchivedLink

इस ब्लॉगस्पॉट में मिले वीडियो से ब्रिगेडियर हेमंत महाजन की तस्वीर को जब हमने उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति के तस्वीर की तुलना की, तो हमने दोनों व्यक्तियों को एक ही पाया | इस तुलना को आप नीचे देख सकतें हैं |

हमें ब्रिगेडियर हेमंत महाजन द्वारा  सुरक्षा पर एक अन्य वीडियो मिला, जो इस बात को प्रमाण करता हैं कि उपरोक्त पोस्ट के वीडियो में ब्रिगेडियर हेमंत महाजन हैं और यह चेतावनी का वीडियो पुलिस आयुक्त द्वारा नहीं जारी किया गया है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है।

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “यह वीडियो मुंबई के पुलिस आयुक्त द्वारा आतंकी हमले की सम्भावना के चलते जन साधारण के लिए जारी चेतावनी की है |’ ग़लत है |

Title:क्या मुंबई पुलिस आयुक्त ने आतंकवादी हमले की आशंका में एक चेतावनी का वीडियो जारी किया है ?

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

16 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

16 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago