False

२०१८ के एक पुराने वीडीयो को वर्तमान में राजस्थान पुलिस के अत्याचार का बताकर फैलाया जा रहा है |

५ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘आपणौ हनुमान आपणौ सवाभिमान’ नामक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा लिया था कि, राजस्थान में कांग्रेस के राज में नाबालिक लड़कियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है | वीडीयो में पुलिस नाबालिक लड़कियों के समूह के साथ बात करते हुए दिख रही है और बातचीत के अंत में इन बालिकाओं पर उनके द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है| इस पोस्ट के द्वारा यह दावा किया जा रहा है क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस विडियो को देखने पर हमें इस वीडियो में एक विध्यालय और जगह का नाम साफ़ दिखाई देता है | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोंदा, सवाई माधोपुर | इसके बाद हमने सवाई माधोपुर के जिलाधिकार एस.पी.सिंह से इस बारे में जानकारी हेतु संपर्क किया, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उपरोक्त वीडियो करमोंदा में स्थित एक विध्यालय का है, जिसमें एक शिक्षक के तबादले के कारण वहाँ के छात्र व छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था | इस दौरान छात्रों व छात्राओं ने विध्यालय के गेट पर कंटीली झाड़ियों का प्रयोग कर, गेट को बंद कर दिया था| पुलिस के बार बार समझाने के बावजूद इन नाबलिक छात्र और छत्राओं ने  पुलिस की दरखास्त नहीं मानी और वे पुलिस के साथ बत्तमीजी के साथ पेश आने लगे | तब पुलिस ने इनको विध्यालय के प्रवेश द्वार से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया | यह वीडियो उसी वक़्त का है और यह घटना अगस्त २०१८ की है | 

इसके बाद हमने २०१८ में गूगल पर ‘government in rajasthan 2018’ कीवर्ड्स को ढूंढा , तो हमने पाया कि अगस्त २०१८ में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी | वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं | राजस्थान में कांग्रेस की सरकार १७ दिसम्बर २०१८ को राजस्थान में सत्ता में आई थी | 

इस विषय पर हमें Patrikanews द्वारा प्रकाशित कुछ खबरें मिली| इन ख़बरों को पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Patrika News1 | ArchivedLinkPatrikaNews2 | ArchivedLink

उपरोक्त अनुसंधानो से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त दावा सिर्फ़ लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘राजस्थान में वर्तमान की कांग्रेस सरकार के राज में नाबालिक लड़कियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है |’ ग़लत है |

Title:२०१८ के एक पुराने वीडीयो को वर्तमान में राजस्थान पुलिस के अत्याचार का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

2 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

2 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

5 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

6 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

6 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

7 days ago