क्या यह विडियो जापान में आयोजित सूर्य नमस्कार और गायत्री मंत्र के कार्यक्रम की है ?

False International Sports

१९ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘thehindutva.com’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में किसी स्टेडियम जैसी जगह पर कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमे लोग सूर्यनमस्कार कर रहे है | इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद दिखाई देते है |   

पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि, 

जपान में सूर्य नमस्कार और गायत्री मंत्र का विस्तार हो रहा है ।

इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है कि, जापान में बड़े पैमाने पर सूर्यनमस्कार का विस्तार हो रहा है | आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘thehindutva.com’  | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल के उपयोग से छोटे छोटे फ्रेम्स में तोडा और उन टुकड़ों को रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें ‘mus.ge’ वेबसाइट का एक लिंक मिला | इस लिंक के विवरण में लिखा गया है कि, ‘Surya Namaskar in Mongolia during PM Narendra Modi’s visit’ | इस जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर इन्ही की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो यू-ट्यूब पर मिला | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर १७ मई २०१५ को यह विडियो अपलोड किया गया है | विवरण में लिखा गया है कि, मंगोलिया के उलानबाटार में ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ द्वारा आयोजित कमुनिटी रिसेप्शन व योगा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित थे | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |  

इस विडियो के ५ मिनट २७ सेकंड से ८ मिनट १५ सेकंड का पार्ट उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया है और इस विवरण के साथ साझा किया गया है कि, यह कार्यक्रम जापान में हुआ था |

इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री द्वारा एक ट्वीट भी किया गया था | इस ट्वीट में उपरोक्त कार्यक्रम के विडियो का यू-ट्यूब लिंक दिया है |

ARCHIVE TWEET

प्रधानमंत्री के मंगोलिया दौरे के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें|

इसके अलावा हमें यह विडियो इसी विवरण के साथ फेसबुक पर भी मिला | ‘Surya Namaskar Yagya’ नामक एक यूजर ने यही विडियो २१ मई २०१५ को फेसबुक पर साझा किया है और लिखा है कि, मंगोलिया में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के समय योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था |

ARCHIVE POST

खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट तथा यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से यह विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है | इससे यह बात साफ होती है कि, यह कार्यक्रम जापान में आयोजित नहीं हुआ था |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “जपान में सूर्य नमस्कार और गायत्री मंत्र का विस्तार हो रहा है |” सरासर गलत है | यह कार्यक्रम जापान में नहीं, बल्कि मंगोलिया में हुआ था | 

Avatar

Title:क्या यह विडियो जापान में आयोजित सूर्य नमस्कार और गायत्री मंत्र के कार्यक्रम की है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False