वीडीयो में दिखने वाले व्यक्ति सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान नहीं हैं।

८ अगस्त २०१९ को हमारे whatsapp नंबर 9049053770 पर हमारे एक पाठक श्रीमान भगत सिंह बिष्ट द्वारा एक वीडियो का लिंक भेजा गया व हमसे इसकी सत्यता जाँचने का निवेदन किया |

जब हमने इस लिंक की जांच की तो हमें फेसबुक पर साझा एक वीडियो मिला, वीडियो में यह दावा किया गया है कि यह वीडीयो सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का है साथ ही इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “कश्मीर मुद्दे पर सऊदी राजकुमार की राय देखिए कितना खूबसूरत और काबिलेतारीफ है, उन्होंने अपने फ्रैंक ओपिनियन को व्यक्त किया। सुपर साउदी प्रिंस द्वारा पाकिस्तान के चेहरे पर लवली थप्पड़। एक स्पष्ट शब्दों में वास्तविकता को व्यक्त करने के लिए धन्यवाद।” इस पोस्ट में यह दावा किया गया है कि, “यह वीडियो सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का है, जो कश्मीर मुद्दे पर भारत का  समर्थन कर रहें हैं |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

छत्रपति शिवाजी विश्व परिषद् Csvp. : ७ अगस्त २०१९ : ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस वीडियो को InVidTool की मदद से स्क्रीनशॉट ले गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, परिणामों में हमें ‘piemp4‘ नामक एक वेबसाइट मिली | इस वेबसाइट में उपरोक्त दावे से मिलता-जुलता एक YouTube का वीडियो साझा किया गया है | यह वीडियो ‘मोहित सिंह‘ नामक एक यूजर द्वारा १३ फरवरी २०१९ को अपलोड किया गया था और इस वीडियो के शीर्षक में लिखा है – ‘Imam tawhidi in India’ सरल हिंदी में अनुवाद : इमाम तौहीदी भारत में |

चूँकि ये वीडीयो वर्तमान में सोशल मंचों पर सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के नाम से व यूटूब पर पूर्व से ही इमाम तौहीदी के नाम से उपलब्ध है, इसके चलते हमने दोनों नामों को गूगल पर ढूंढा-

Google Search 1 : ‘Mohammad Bin Salman

Google Search 2 : ‘Imam Tawhidi‘ 

इस अनुसंधान में मिली दोनों तस्वीरों की जब हमने तुलना की, तब दोनों तस्वीरों में फ़र्क़ साफ़ दिख रहा है |

इस अनुसंधानों से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के इमाम तौहीदी का है, और उनके इस वीडीयो को सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के नाम  से सोशल मंचों पर फैलाया जा रहा है।

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का है, जो भारत को समर्थन कर रहें हैं |’ ग़लत है |

Title:वीडीयो में दिखने वाले व्यक्ति सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान नहीं हैं।

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

4 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

4 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

5 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago