False

ये वीडियो क्यूबा से है जहाँ २०१६ में स्कुली बच्चों द्वारा ये नृत्य किया गया था।

८ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘Hardoi update द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है | इस वीडियो में एक विध्यालय के कुछ छात्र व छात्राएं अश्लील नृत्य करते हुए दिख रहे है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “भारत में रह रहे किराये के काले अंग्रेज़ो…देखो तुम्हारे बच्चों को क्या बना दिया गया हे…!” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘भारत के विद्यालय में बच्चों को अश्लील नृत्य करने के लिया प्रोत्साहित किया जाता हैं |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले InVidTool की मदद से उपरोक्त वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें tnpnow.blogspot द्वारा १३ अप्रैल २०१६ को, keepo.me द्वारा १० अगस्त २०१७ को और popful.com द्वारा अप्रैल २०१६ को सामान लेख प्रकाशित मिले | अन्य भाषा में होने के वजह से जब हमने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से भाषा को अंग्रेजी में बदला, तो हमने पाया कि इन ख़बरों के अनुसार यह घटना क्यूबा नामक एक देश के कैमागी शहर की है | वहाँ के एक विध्यालय के छात्र व छात्राएं Reggaeton नामक एक नृत्य का प्रदर्शन कर रहे थे और यह वीडियो सबसे इन छात्राओं में से एक के पिताजी ने फेसबुक पर साझा किया था | इस वीडियो की लोगों द्वारा काफ़ी निंदा की गयी थी |

इसके बाद हमने गूगल पर ‘Cuba elementary school kids dancing reggaeton’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें Dailymail.co.uk द्वारा १३ अप्रैल २०१६ को इस सन्दर्भ में एक ख़बर प्रकाशित मिली | इस ख़बर में उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो के स्क्रीनशॉट दिए गए है और इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चा व निंदा के बारे में लिखा गया है | ख़बर के अनुसार इस वीडियो को फेसबुक से कई बार निकाल दिया गया है, मगर यह वीडियो २०१६ से बार-बार अलग अलग विवरण से फैलता रहता है | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Dailymail.co.ukPost | ArchivedLink

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो क्यूबा से है और इस वीडियो का भारत के किसी भी विध्यालय से कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “भारत के विद्यालय में बच्चों को अश्लील नृत्य करने के लिया प्रोत्साहित किया जाता हैं |” ग़लत है |

Title:ये वीडियो क्यूबा से है जहाँ २०१६ में स्कुली बच्चों द्वारा ये नृत्य किया गया था।

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago