Political

क्या १९९२ में बाबरी मस्जिद गिराई गई तब साध्वी प्रज्ञा सिंह महज 4 साल की थी ?

२२ अप्रैल २०१९ को फेसबुक के ‘Freedom India आजाद भारत’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में भोपाल से बीजेपी की लोक सभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मीडिया से बात करते हुए दिखती है | विडियो के ऊपर लिखा है कि साध्वी प्रज्ञा की जन्म दिनांक ०२/०४/१९८८, मस्जिद गिराने की दिनांक ०६/१२/१९९२, ४ साल की मस्जिद गिराने चली गई थी, झूट बोलने में तो मोदी से भी आगे | पोस्ट के कैप्शन में लिखा है –

4 साल की उम्र में ही साध्वी प्रज्ञा मस्ज़िद गिराने चली गयी थी। झूठ की कोई सीमा नही इनके हिसाब से, मोदी जी झूठ पर भी GST लगा दो तो सरकार को बहुत फ़ायदा हो!

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि जब बाबरी मस्जिद गिराई गई तब साध्वी प्रज्ञा सिंह महज ४ साल की थी, तो वह मस्जिद गिराने कैसे जा सकती है | उनकी जन्म तिथि दावे के अनुसार अगर १९८८ मान ली जाए, तो प्रज्ञा सिंह को देखकर यह विश्वास नहीं होता कि उनकी उम्र आज ३१ वर्ष की होगी | तो आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले यह ढूंढा, की वाकई में प्रज्ञा सिंह ने खुद बाबरी मस्जिद गिराने की बात कही थी या नहीं | यू-ट्यूब पर सर्च करने से हमें एक विडियो मिला, जो आप नीचे देख सकते है |

समाचार एजेंसी ANI ने इस विषय पर एक ट्वीट भी किया था |

ARCHIVE TWEET

इससे यह बात स्पष्ट होती है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने खुद बाबरी मस्जिद गिराने में सहभाग होने की बात कही थी | अब हमने गूगल पर यह सर्च किया की उनकी जन्म तिथि क्या है | हमें पहला ही परिणाम मिला कि उनकी जन्म तिथि २ फरवरी १९७० है |

wikibio वेबसाइट पर उनकी उम्र ४८ और जन्म वर्ष १९७१ बताया गया है |

ARCHIVE WIKIBIO

इसके बाद हमने उनको मुंबई हाईकोर्ट कोर्ट द्वारा २५ अप्रैल २०१७ को जमानत मंजूर की थी, उस जजमेंट की कॉपी ढूंढ निकाली | इस कॉपी में उनकी उम्र लगभग ४४ बताई गई है |

ARCHIVE KANOON

भोपाल लोक सभा सीट से उन्होंने हाल ही में नामांकन पर्चा भरा है | इस पर्चे के साथ उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसमे अपनी उम्र ४९ बताई है |

चुनाव आयोग के वेबसाइट पर २०१९ के लोक सभा चुनाव के उम्मीदवार सेक्शन में साध्वी प्रज्ञा की जो जानकारी अपलोड की है, उसमे उनकी उम्र ४९ बताई है |

ARCHIVE ECI

जमानत के हाईकोर्ट आर्डर के अनुसार २०१७ में साध्वी की उम्र ४४ थी | इसका मतलब उनका जन्म १९७३ में हुआ होगा | और अब खुद साध्वी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसमे उन्होंने अपनी उम्र ४९ बताई है, जिसका मतलब यह है कि उनका जन्म १९७० में हुआ है |

पब्लिक डोमेन में उपरोक्त जानकारी के अलावा साध्वी की जन्म तिथि के बारे में कोई दूसरी जानकारी मौजूद नहीं है | लिहाजा हमें उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसमे दी हुई जानकारी फ़िलहाल सही मानकर चलना होगा | इस संशोधन से उनकी जन्म तिथि १९७० से १९७३ के बीच की साबित होती है | अगर १९७३ भी उनका जन्म वर्ष माना  जाए तो भी वह १९९२ में जब बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, तब १९ वर्ष की रही होगी, ना की ४ साल की | चुनाव आयोग को जो हलफनामा उन्होंने दिया है, उसमे दी हुई जानकारी के अनुसार अगर उनकी उम्र आज ४९ मान ली जाए, तो उनका जन्म वर्ष होता है १९७० | इस लिहाज से बाबरी गिरी उस समय उनकी उम्र होती है २२ वर्ष | इस संशोधन से उनका उनका जन्म वर्ष किसी भी लिहाज से १९८८ के आसपास का साबित नहीं होता है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “4 साल की उम्र में ही साध्वी प्रज्ञा मस्ज़िद गिराने चली गयी थी।” गलत है | उनका जन्म वर्ष १९७० से १९७३ के बीच का है, ना कि १९८८ |

Title:क्या १९९२ में बाबरी मस्जिद गिराई गई तब साध्वी प्रज्ञा सिंह महज 4 साल की थी ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

9 hours ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

10 hours ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

24 hours ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

24 hours ago

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

3 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

3 days ago