ये तस्वीर दो अलग अलग व्यक्तियों की है |

False National Social

२३ दिसम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Mohammad Kaleem द्वारा की किये गये एक पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गयी थी | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “मार्केट में नकली पुलिस एक कदम विकास की ओर नारंगी का प्रमोशन (घेर ) वाले निकर से पेन्ट में विथ नकली टोपी ओर स्टार के साथ |” इस पोस्ट में दिखाई गयी तस्वीरों से यह दावा किया जा रहा है कि – ‘तस्वीर में दिखने वाले दोनों शख्स एक ही हैं, जहाँ एक और ये शख्स पुलिस वर्दी में व दूसरी तस्वीर में कथित तौर पर ये ही शख्स खाकी निक्कर व सफ़ेद कमीज में दर्शित है |’ ज्ञात रहे कि दूसरी तस्वीर में इस्तेमाल किया हुआ पहनावा जो कि खाकी निक्कर व सफ़ेद कमीज है ये पहनावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पहना जाता है |  क्या ये दोनों व्यक्ति एक हैं? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जब इस पोस्ट को तथ्यों के आधार पर जांचने की शुरुवात की व उपरोक्त किये दावे को फेसबुक पर ढूंढा ,तो एक अन्य पोस्ट में हमें इस तस्वीर के साथ एक वीडियो भी मिला जिसे आप नीचे देख सकतें है | 

इस वीडियो को गौर से देखने पर हमें तस्वीर में दिखने वाले पुलिसकर्म के कंधे पर लगी पट्टी पर तीन स्टार व दो रंग की धारियां दिखी | इसके के साथ ही इसके नीचे D.P. लिखा हुआ था |

जब हमने इस से जुड़े पुलिस के पद के बारे में जानकारी ढूंढी, तो हमें Quora नामक एक वेबसाइट पर इस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हुई | तीन तारों के साथ दो रंगों की पट्टी पुलिस निरीक्षक / थाना प्रमुख का होता है | 

जब हमने दिल्ली पुलिस के साउथ कैंपस के थाना इंचार्ज से इस सम्बंधित तस्वीर में दिखने वाले पुलिस अधिकारी के बारे में जानकारी ली, तो हमें बताया की यह कनौट प्लेस के SHO विनोद नारंग की तस्वीर हैं |

इसके बाद हमने कनौट प्लेस के SHO विनोद नारंग से संपर्क किया | उन्होंने यह तस्वीर देखकर इस बात कि पुष्टि की कि, पुलिस के वर्दी पहने व्यक्ति की तस्वीर उनकी है मगर, संघ के गणवेश मे व्यक्ति की तस्वीर उनकी नहीं है | इसके साथ उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि उनका RSS या किसी भी इस प्रकार के संघटन से कोई संबंध है | इसके अलावा उन्होंने हमें अपनी एक तस्वीर भी भेजी | जब हमने इस तस्वीर के साथ पोस्ट में साझा पुलिस अधिकारी की तस्वीर से तुलना की, तो हमने दोनों व्यक्तियों को सामान पाया |

तस्वीर के दुसरे हिस्से का अनुसंधान मराठी फैक्ट क्रेसेंडो टीम ने २५ दिसम्बर २०१९ को किया व पाया कि RSS की वर्दी में दिखने वाला व्यक्ति राजस्थान विधानसभा व भाजपा के सदस्य अशोक डोगरा है | 

C:\Users\Fact5\Desktop\Police as an RSS member\Untitled-12.jpg

Marathi.factcrescendo.Factcheck.Link

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर में दो अलग व्यक्ति हैं | एक दिल्ली पुलिस कनौट प्लेस के SHO विनोद नारंग है और दुसरे राजस्थान के MLA अशोक डोगरा है | इस तस्वीर को गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “तस्वीर में दिखने वाले दोनों व्यक्ति एक हैं |” ग़लत है |

Avatar

Title:ये तस्वीर दो अलग अलग व्यक्तियों की है|

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False