रविश कुमार के २०१३ के प्राइम टाइम शो की एक क्लिप गलत दावे के साथ साझा की जा रही है |

Picture Courtesy : Business-standard.com

५ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘PMO India : Report Card’ नामक एक पेजपर  जानेमाने पत्रकार रविश कुमार के बारे मे एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – “खुद को निष्पक्ष कहने वाले रविश कुमार के अनुसार: 2013 में 5% जीडीपी ग्रोथ को लेकर हमको चिंता नहीं करनी चाहिए | 2019 में 5% जीडीपी ग्रोथ को लेकर हमको बहुत चिंता करनी चाहिए |”

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि रविश कुमार ने भारत के जीडीपी अवस्था पर परस्परविरोधी कमेंट किया है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookLink | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे को गूगल मे ‘ravish kumar on GDP’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें YouTube पर ‘Ravish Kumar Fan Clubs’ द्वारा ५ सितम्बर २०१९ को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला | इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि असली वीडियो के एक अंश को लेकर गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है | साथ ही इस वीडियो के नीचे दिए गए NDTV के दो लिंक भी हैं |

जब हम इन लिंक द्वारा दिए गए वेबसाइट पर गए, तो हमें २७ फ़रवरी २०१३ को प्रसारित ‘Prime Time with Ravish Kumar’ का एक प्रसारण मिला | यह प्रसारण २०१३ में अचानक से कम हुई भारत की जीडीपी पर चर्चा का है | प्रसारित वीडियो को देखने पर पता चला कि जब रविश कुमार इस चर्चा के विषय का परिचय दे रहे थे, उसमे से एक हिस्सा लेकर उपरोक्त दावे में प्रस्तुत किया गया है | इसको सुनने पर लग रहा है कि रविश कुमार भारत की ५ % जीडीपी होने पर और इसके चलते जो हालात बने है उन्हें अच्छा बता रहें है |मगर असलियत में यह सिर्फ़ होने वाले चर्चा का परिचय था कि चुने गये मुद्दों पर चर्चा होने वाली है | हमने उपरोक्त दावे में इस्तेमाल वीडीयो व मूल वीडियो को एक साथ रख तुलना की, जिसे आप नीचे देख सकते हैं |

हमें प्राप्त दुसरा लिंक भी NDTV का YouTubeChannel पर ३० अगस्त २०१९ को अपलोड किया गया ‘Prime Time with Ravish Kumar’ का वीडियो है | इस वीडियो को देखने पर साफ़ पता चलता है कि उपरोक्त साझा वीडियो को YouTube पर ३० अगस्त २०१९ को प्रसारित वीडियो के दो अलग हिस्सों को जोड़कर बनाया गया है व एडिटेड वीडीयो को लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है| हमने उपरोक्त दावे के हिस्से व मूल वीडियो की  तुलना की, जो आप नीचे देख सकते हैं |

हमारे संशोधन से हमें पता चला कि, उपरोक्त दावे में साझा वीडियो अलग अलग हिस्सों को जोड़कर बनाया गया है और सिर्फ़ अफ़वाह और भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “रविश कुमार ने भारत के जीडीपी अवस्था पर परस्परविरोधी कमेंट किया है |” ग़लत है |

Title:रविश कुमार के २०१३ के प्राइम टाइम शो की एक क्लिप गलत दावे के साथ साझा की जा रही है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

3 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

4 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

4 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

5 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

6 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

6 days ago